Advertisment

Women's Health: क्या है गिगेंटोमैस्टिया? जिससे महिलाएं होती हैं ग्रसित

आपने महिलाओं के संबंधित कई बीमारयों के बारे में अक्सर सुना या पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपसे एक ऐसी बीमारी के बारे में बात करेंगे जोकि महिलाओं में रेयर हैं लेकिन, भयानक भी।

author-image
Khushi Jaiswal
New Update
गिगेंटोमैस्टिया

Women's Health : आपने महिलाओं के संबंधित कई बीमारयों के बारे में अक्सर सुना या पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपसे एक ऐसी बीमारी के बारे में बात करेंगे जोकि महिलाओं में रेयर हैं लेकिन, भयानक भी। जी हाँ, हम बात करे है गिगेंटोमैस्टिया के बारें में आप में से शायद कईयों ने इसका नाम भी नहीं सुना होगा चलिए हम आपको इस बीमारी के बारें में गेहरायीं से बताते हैं।  

Advertisment

क्या है गिगेंटोमैस्टिया?

यह एक ऐसी बीमारी है जिससे एक महिला का ब्रैस्ट नार्मल साइज से बहुत अधिक बढ़ने लगता हैं। वो साइज में इतना बढ़ जाता हैं, जिससे एक महिला का रोज मर्रा के काम में भी बाधा आने लगती हैं। इस बीमारी से ग्रसित महिलाओं का वजन सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ने लग जाता हैं साथ ही उनके  ब्रैस्ट साइज में भी बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलता हैं। इससे एक महिला का स्तन  एब्नार्मल तरीके से इतना ज्यादा बढ़ जाता हैं की वो उसके पेट तक लटक जाता हैं। गिगेंटोमैस्टिया के कारन एक महिला के शरीर का बनावट पूरी तरह से बिगड़ जाती हैं।

हम जिस समाज में रह रहें हैं अगर किसी महिला का स्तन नार्मल से कुछ ज्यादा बड़ा होजाता हैं तो वहां हर इंसान उसपर ना जाने कई तरह की बातें बनाते हैं। कई उसपर गंदी बाते भी करेंगे और कई उसपर गलत लांछन भी लगाएंगे ये समाज का ऐसा चेहरा हैं जो  किसीसे नहीं छुपा लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक की तरह हमें कभी अगर गिगेंटोमैस्टिया से पीड़ित महिला मिलती है तो उसे समझने की कोशिश करनी चाहिए क्योंकी समाज में इस बीमारी के चलते उसने काफी शर्मिदगी झेली होगी।  

Advertisment

कैसे होता हैं गिगेंटोमैस्टिया ? क्या हैं इसके लक्षण और ट्रीटमेंट ?

 गिगेंटोमैस्टिया किसी भी महिला को अचानक से हो सकता हैं। जब एक महिला को पुबर्टी हिट करती हैं तब या डिलीवरी के बाद या पीरियड्स में हो रहें हार्मोनल इम्बैलेंस इसका एक कारण हो सकता हैं। अगर एक महिला इससे गुजरती हैं तो उसे उसके ब्रैस्ट साइज में एब्नार्मल ग्रोथ,  ब्रैस्ट में दर्द, पिट में दर्द ,

उसका शरीर की बनावट खराब होना और एक ब्रैस्ट का साइज दूसरे से अलग होने जैसे लक्षण उसके शरीर में महसूस होते हैं। ऐसे बीमारी से आप ग्रसित न हो इसलिए अपने डाइट का खास ख्याल रखें रोज व्यायाम करें और सबसे महत्वपूर्ण बात अपने ब्रैस्ट में अगर आपको कोई डिफरेंस महसूस होता हैं तो अपने डॉक्टर को बिना कोई देरी किए कंसल्ट करें। गिगेंटोमैस्टिया से जूझती हर एक महिला का इलाज अलग तरीके से होता हैं। कई बार डॉक्टर इसे दवाईओं से ट्रीट करते हैं तो कभी वो इसके लिए सर्जरी करते हैं। समाज का एक हिस्सा होने के नाते जभी हमारी मुलाकात अगर गिगेंटोमैस्टिया से पीडित महिला से होती हैं तो हमें उसे समझना चहिए ना की उसपर बेबुनियाद बाते कर उस महिला का महोबल गिराए।  

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

 

Women's health गिगेंटोमैस्टिया
Advertisment