Advertisment

Female Athletes: अश्विनी पोनप्पा सहित जानें भारत की मशहूर महिला एथलीट

blogs | महिला खिलाड़ी: आज के युग में भारतीय महिलाएं देश और दुनिया में एथलीट्स और कई तरह के खेलों में अपना नाम बना रही हैं और साथ ही ये साबित कर रही हैं कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरषों से कम नहीं हैं।

author-image
Ayushi
13 Mar 2023
Female Athletes: अश्विनी पोनप्पा सहित जानें भारत की मशहूर महिला एथलीट

5 Indian Female Athletes

Indian Female Athletes: आज के युग में भारतीय महिलाएं देश और दुनिया में एथलीट्स और कई तरह के खेलों में अपना नाम बना रही हैं और साथ ही ये महिलाएं देश का नाम रोशन कर रहीं है। वे साबित कर रही हैं कि महिलाएं किसी भी मामले में पुरषों से कम नहीं हैं। यह महिलाएं खेल के मैदान में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देती रही हैं साथ ही वे अपने फिटनेस का भी खास ख्याल रखती हैं। अपनी सुन्दरता और टैलेंट को बरकरार रखने के लिए वे कड़ी मेहनत करती हैं।

Advertisment

भारत की 5 महिला एथलीट कौन हैं

1. दीपिका पल्लीकल

Advertisment

दीपिका पल्लीकल एक भारतीय स्क्वैश की खिलाड़ी हैं। दीपिका भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं। दीपिका पल्लीकल 20 साल की उम्र में ही भारतीय स्क्वैश का प्रमुख चेहरा बन गई थीं। दीपिका पल्लीकल 'वर्ल्ड ओपन स्क्वैश' के टॉप-8 में अपनी जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला है।

2. प्रतिमा सिंह

प्रतिमा सिंह उत्तर प्रदेश के जौनपुर शहर की रहने वाली निवासी हैं। प्रतिमा सिंह भारत की महिला राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम की सदस्या हैं। स्टाइल के मामले में प्रतिमा सिंह बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं। अपनी फिटनेस को यह काफी मेंटेन करती हैं।

Advertisment

3. प्राची तेहलान

प्राची तेहलान पूर्व नेटबॉल और बास्केटबॉल की खिलाड़ी के‌ साथ अभिनेत्री भी हैं। प्राची तेहलान भारत की राष्ट्रीय नेटबॉल टीम की अब तक कई कप्तान रह चुकी हैं।2010 में वे 'कॉमनवेल्थ खेलों' और 2010-11 में प्राची तेहलान ने दूसरे प्रमुख एशियाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। प्राची तेहलान ने अपने टैलेंट से भारत का नाम रोशन किया है साथ ही सभी का दिल जीत रही हैं।

4. साइना नेहवाल

Advertisment

साइना नेहवाल भारत की पहली 'बैडमिंटन खिलाड़ी' हैं जो ओलंपिक पदक जीती हैं साथ ही वो बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं। 2012 में साइना नेहवाल ने लंदन खेलों में भी कांस्य पदक जीता था। साइना सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। हर कोई इन्हें पसंद करता है और इनकी सुंदरता के सभी दीवाने भी हैं।

5. अश्विनी पोनप्पा

अश्विनी पोनप्पा भारत की सबसे प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। अश्विनी पोनप्पा ने 2010 के 'कॉमनवेल्थ खेल' में महिला युगल में गोल्ड मेडल जीता था। अश्विनी पोनप्पा काफी स्टाइलिश खिलाड़ी हैं। इन्होंने पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है साथ ही भारतीय महिला के लिए एक प्रेरक महिला बनी हैं। अपने स्टाइलिश लुक से अश्विनी पोनप्पा सभी का दिल जीत रहे हैं।

Advertisment
Advertisment