कभी भी फेस वैक्स ना करने के ६ कारण

अपने चेहरे पर वैक्सिंग करना कुछ लोगों के लिए एक अच्छा ब्यूटी ऑप्शन होता है। लेकिन यह हर किसी के लिए अच्छा हो यह बिलकुल भी जरूरी नहीं होता है। आइये जानते हैं क्योंकि आपको अपने चेहरे को वैक्स क्यों नहीं करना चाहिए।(Image Credit -Healthline)

सेंसिटिविटी बढती है

बार-बार वैक्सिंग करने से आपकी स्किन समय के साथ ज्यादा सेंसिटिव हो सकती है। यह स्किन को पतला कर सकता है और इसे सूरज, हवा और पल्यूशन जैसे कारकों से होने वाले नुकसान के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है।(Image Credit -Beauty by Heni)

सेंसिटिव स्किन रिएक्शन

वैक्सिंग चेहरे की नाजुक स्किन के लिए कठोर होती है। जिससे कई प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं। इससे स्किन में रेडनेस, जलन और यहां तक कि छोटे-छोटे घाव भी हो सकते हैं।(Image Credit -iStock)

ब्रेकआउट्स का खतरा

वैक्सिंग कभी-कभी ब्रेकआउट्स का कारण बनती है। खासकर मुँहासे वाली स्किन वाले लोगों के लिए। वैक्सिंग की प्रक्रिया स्किन के नेचुरल चीजों को बाधित करती है और बैक्टीरिया को जन्म दे सकती है। जिससे मुँहासे बढ़ सकते हैं।(Image Credit -Shani

इनग्रोन हेयर रिस्क

वैक्सिंग से इनग्रोन हेयर हो सकते हैं। खासकर अगर बाल मोटे या घुंघराले हों। अंदर की ओर बढ़े हुए बाल दर्दनाक होते हैं। सूजन पैदा कर सकते हैं और काले निशान भी छोड़ सकते हैं।(Image Credit -LetJoy Beauty Lash spa)

अलग अलग रिजल्ट्स

वैक्सिंग हमेशा एक जैसा परिणाम नहीं दे सकती है। अगर वैक्स सही तरीके से नहीं लगाया या हटाया गया। तो यह पीछे बालों के धब्बे छोड़ सकता है या जरूरत से अधिक बाल निकाल सकता है। जिससे असमान और भद्दे रिजल्ट्स भी हो सकते हैं।(Image Credit - Bold Sky)

दर्द और असुविधा

चेहरे पर वैक्सिंग करना दर्दनाक हो सकता है। खासकर अगर आप इसमें नए हैं या दर्द सहन करने की क्षमता कम है। स्किन से मोम खींचने की प्रक्रिया असुविधाजनक होती है और कुछ लोगों को वैक्सिंग करने से रोकती है।(Image Credit -LyndSey Giddy)