होली के पहले और होली के बाद ऐसे रखें अपनी त्वचा का ख्याल

होली काफ़ी लोगों का मनपसंद त्योहार होता है। परंतु इस समय रंग आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसके लिए त्वचा का खास ध्यान रखना जरूरी है। जानिए यह टिप्स जिससे होली के समय आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं (Image Credit - Pinterest)

अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करें

रंगों से स्किन को बचाने के लिए मॉइश्चराइजर की एक पतली लेयर लगाएं। आप चाहे तो नारियल तेल इत्यादि भी लगा सकते हैं। जिससे कि रंग आपकी त्वचा में ना जाए। (Image Credit - Minimalist)

सनस्क्रीन लगाएं

होली में अक्सर आप बाहर धूप में ही रंगों से खेलते हैं। ऐसे में सूरज की किरणों से बचने के लिए अपने स्किन पर सनस्क्रीन भी जरूर लगाएं। (Image Credit - unsplash)

अगर हो सके तो फुल स्लीव कपड़े पहने

अपनी त्वचा को होली के रंगों से बचाने के लिए आप चाहे तो फुल स्लीव कपड़े भी पहन सकते हैं। यह सन के एक्सपोजर को भी रोकेगा।(Image Credit - Pinterest)

होली के बाद रंगों को तुरंत धो लें

आप अपने रंगों को तुरंत किसी जेंटल क्लींजर से होली खेलने के बाद धो लें। इससे आपके रंग त्वचा में नहीं जाएंगे। (Image Credit - Pinterest)

रंगों को धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाएं

अपने स्किन से रंगों को हटाने के बाद स्किन को अच्छे से मॉइश्चराइज करें। (Image Credit - Freepik)

एक्सफोलिएट ना करें

यह ध्यान रखें की होली खेलने के बाद अपने स्किन को एक्सफोलिएट ना करें। यह आपकी स्किन को इरिटेट कर सकता है। (Image Credit - Freepik)