5 लक्षण जो बताते हैं महिला मानसिक शोषण का शिकार है

महिलाओं के साथ बहुत तरीकों से एब्यूज होता है। इसमें से एक मेंटल एब्यूज भी है जिसमें महिलाओं को अपने बारे में ही बुरा महसूस करवाया जाता है जो उनका आत्मविश्वास कम कर देता है। आईए जानते हैं कि इसके लक्षण क्या हैं-(Image Credit: Freepik)

Blaming

हर चीज के लिए महिलाओं को ब्लेम करना भी उनकी मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। यह भी एक मेंटल एब्यूज का लक्षण है जैसे महिला के साथ इसलिए रेप हुआ क्योंकि उसने ऐसे कपड़े पहने थे। ऐसी बातें महिलाओं को मेंटल एब्यूज का शिकार बनाती है। (Image Credit: Freepik)

No Matter Of Opinion

दूसरा लक्षण यह भी हो सकता है कि जब महिलाओं का ज्यादातर ओपिनियन मैटर नहीं करता है। उनके विचारों को इतनी अहमियत नहीं दी जाती है क्योंकि अभी भी महिला हमारे समाज में सबसे नीचे आती है। (Image Credit: Freepik)

No Involvement In Decision Making

महिलाओं को किसी भी काम में शामिल नहीं किया जाता है। घर का कोई भी छोटा या बड़ा फैसला हो उनसे पूछ कर नहीं लिया जाता है। यह भी मेंटल एब्यूज का एक लक्षण हो सकता है। (Image Credit: Freepik)

Dont Say No

महिलाओं के मुख से ना सुनने की हमें अभी आदत नहीं है। हमें लगता है कि महिलाओं को हमेशा हां ही करनी चाहिए। वह चाहे कितनी भी असहज स्थिति में हो लेकिन मुख से हाँ ही निकलना चाहिए। (Image Credit: Freepik)

Taunting

हमारे समाज में महिलाएं हर काम के लिए ताने सुनती हैं। वह चाहे उनके जीने का तरीका हो, कपड़े पहनने का तरीका हो या फिर हंसने और बोलने का ढंग इन सबके लिए उनको बातें सुनाई पड़ती है। (Image Credit: Freepik)