5 ऐसी चीज़ें जो समाज महिलाओं से अपेक्षा करता है

समाज की औरत से बहुत अपेक्षाएँ होती हैं। इन अपेक्षाओं की लिस्ट बहुत लम्बी है। ये अपेक्षाएँ महिला को कई बार खुलकर जीने का अधिकार छीन लेती हैं। आज हम ऐसी 5 अपेक्षाओं के बारे में बात करेंगे जो हर महिला से की जाती है-(Image Credit: Quora)

एक उम्र के बाद शादी कर लेनी चाहिए

समाज में महिलाओं से यह अपेक्षा की जाती है कि एक उम्र के बाद उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। यह एक महिला की खुद की पसंद है उसे कब और किससे शादी करनी है। इसमें समाज या परिवार का कोई दबाव नहीं होना चाहिए- (Image Credit - Toi)

शादी के बाद सेक्स

आज भी महिलाओं से यह उम्मीद रखी जाती है कि वे शादी के बाद ही सेक्स करें। कई लड़कों को भी ये डिमांड होती हैं लड़की वर्जिन चाहिए। ऐसी सोच बिल्कुल ख़त्म होनी चाहिए(Image Credit - NPR)

समाज के दायरे में रहना चाहिए

समाज के अनुसार औरतों को एक दायरे में रहना चाहिए। महिलाओं के लिए हर काम के लिए रूल बनाए हुए हैं जैसे रात को बाहर नहीं जाना लड़कों के साथ बाहर नहीं घूमना। घरवालों की पसंद की शादी।

कपड़ों पर नियंत्रण

समाज शुरू से ही महिलाओं के कपड़ों पर नियंत्रण रख रहा है जैसे ज़्यादा छोटे नहीं होनी चाहिए। बाहर जाते समय दुप्पटा गले में होना चाहिए। ज़्यादा एथनिक पहन लिया तो बहन जी लगने लगती हो।(Image Credit - iStock)

रात को बाहर को नहीं जाना चाहिए

महिलाओं से हमेशा अपेक्षा की जाती है कि वे रात को बाहर मत निकले या घूमने जाएँ लेकिन यह बिल्कुल भी इल्लोजिक बात है। कहना उनको चाहे जो रात को महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें करते हैं।(Image Credit - LiveChennai)