ज्यादा AC में रहने के नुकसान क्या हैं ?
बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो पूरा दिन AC में ही निकाल देते हैं चाहे वो ऑफिस में हो या घर पे। AC में रहने के कई नुकसान होते हैं जैसे कि मोटापा बढ़ना, आलसी होना और मानसिक कमज़ोरी आना। हमें जो चीज़ अच्छी लगती है हम उसके दुष्परिणाम पर कभी भी ध्यान नहीं देते। इसके कारण हमें बाद में दिक्कतें होती हैं। इसलिए आज हम आपको बातएंगे ज्यादा AC में रहने के नुकसान क्या हैं ?
1. मानसिक कमज़ोरी आना
ज्यादा समय तक AC के कम तापमान में बैठे रहने से दिमाग की कोशिकाएं धीमी हो जाती हैं। इसके कारण हम किसी चीज़ पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इस से दिमाग की छमता कम होती है और हमारे काम पर बुरा असर पढता है।
2. स्किन ख़राब होना
AC की ज्यादा ठंडक में रहने से त्वचा एकदम रुखी, सूखी और बेजान हो जाती है। AC हमारी त्वचा की नेचुरल नमी को खत्म कर देता है। इसलिए आपका रुम ठंडा होने के बाद AC बंद कर दें और कुछ समय बाद चालू करें।
3. शरीर दर्द होना
ज्यादा AC में रहने से हमारा शरीर एक दम अकड़ जाता है। इसके कारण हमारा शरीर बहुत सुस्त और धीमा हो जाता है। इस से कभी हमारे घुटने दर्द होते हैं तो कभी हमारा शरीर।
4. आलसी होना
हर समय AC में रहना बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है। इस से आपकी मेहनत करने की आदत छूट जाती है और फिर आप धूप में ज्यादा देर रह नहीं पाते हैं और काम भी नहीं कर पाते हैं। इसलिए AC में कम से कम रहें।
5. मोटापा बढ़ना
हम अक्सर ऑफिस में बैठे बैठे ना जाने रोजाना कितना वक़्त बिता देते हैं इसके कारण हमारे शरीर की ऊर्जा खर्च नहीं होती है और ना ही हमें पसीना निकलता है। इसके कारण शरीर की चर्बी बढ़ती है और हम जल्दी ही मोठे हो जाते हैं।