Advertisment

Benefits Of Kiwi: जानें क्या हैं कीवी खाने के फ़ायदे

author-image
New Update

किसी भी और फल की तरह कीवी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही यह स्वाद में भी बहुत अच्छा होता है। भूरे रंग का यह छोटा सा फल स्किन के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

Advertisment

कीवी खाने से होते हैं ये फ़ायदे -

1. अस्थमा के लक्षण होंगे कम

कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट न्यूट्रिएंट्स अस्थमा के लक्षणों को कम करते हैं। इससे सांस लेने की क्षमता बढ़ती है और अस्थमा के होने की गुंजाइश कम हो जाती है।

Advertisment

2. दिल को करे मज़बूत

कीवी संतुलित आहार का एक अच्छा हिस्सा माना जाता है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और फैट को कम करता है। इससे दिल से होने वाली बीमारियां होने के चांसेस कम हो जाते हैं। इससे ब्लड फ्लो अच्छा हो जाता है।

3. ब्लड प्रेशर

Advertisment

कीवी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है जो हार्ट के लिए गुणकारी होता है। कीवी एंजियोटेंशिन कन्वर्टिंग एंजाइम के रिलीज़ को कम करता है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

4. पाचन में सहायक

किवी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है जिससे हमारा पाचन तंत्र स्मूथली काम करता है। यह एक्टिनिडिन नामक एंजाइम बनाता है जो प्रोटीन को पचाने में सहायक होता है।

Advertisment

5. इम्यूनिटी होगी मज़बूत

किवी विटामिन C, E, k और फोलेट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये हमारी इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है। और खांसी, बुखार या फ्लू जैसे रोगों से बचाता है।

6. एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

Advertisment

कीवी एंटीऑक्सीडेंट न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। इस बीमारी होने के चांसेस कम हो जाते हैं।

7. वज़न घटाना

कीवी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके वजन घटाने में मदद करता है। यह एक लो कैलोरी वाला फल है। इसे अपने आहार में शामिल जरूर करें।

Advertisment

8. हाइड्रेशन

कीवी में 90% पानी होता है। इसका सेवन गर्मियों में जरूर करना चाहिए। यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

9. त्वचा को निखारे

Advertisment

यह विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण कॉलेजन की ग्रोथ को रोकते हैं। यह त्वचा को चमकदार और जवान बनाए रखता है।

10. बालों के लिए गुणकारी

यह बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने से रोकता है। जिन लोगों के सर पर बाल कम होते हैं उन्हें यह खाना चाहिए। यह बाल उगाने में मदद कर सकता है।



कीवी
Advertisment