शारदीय नवरात्रि में ये चीजें खरीदना माना जाता है शुभ

शारदीय नवरात्रि यानी की दुर्गा पूजा पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। इस दौरान लोग व्रत रखते हैं। पूजा अनुष्ठान करते हैं और नई-नई चीजें भी घर लाते हैं। तो आइये जानते हैं कि नवरात्रि के दौरान कौन सी चीजें खरीदकर घर लाना शुभ होता है।(Image Credit-Unsplash)

देवी की प्रतिमा

दुर्गा पूजा के दौरान देवी की प्रतिमा खरीदकर घर लानी चाहिए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए आप नवरात्री में देवी की प्रतिमा या मूर्ति घर ला सकते हैं। (Image Credit-Unsplash)

कलश

नवरात्री की शुरुआत कलश स्थापना के साथ होती है इसलिए आपको इस दौरान कलश जरुर खरीदना चाहिए वह ताम्बे का या फिर मिटटी का भी हो सकता है। (Image Credit-Pngtree)

देवी के पद चिन्ह

इस दौरान आपको अपने घर देवी के पद चिन्हों को खरीदकर लाना चाहिए ये पद चिन्ह पेपर पा कपड़े पर बने हुए बाजार में मिलते हैं इन्हें घर लाना बहुत ही शुभ होता है।(Image Credit-PngTree)

सिन्दूर

अगर आप कोई विवाहित स्त्री हैं तो आप नवरात्री के दौरान माता रानी के लिए सिन्दूर खरीदकर लायें और पूजा के दौरान उनपर जरुर चढ़ाएं। (Image Credit-Freepik)

ध्वजा पताका

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दौरान आप माँ दुर्गा की ध्वजा घर ला सकते हैं और शुभ मुहूर्त में इसे आप अपने घर की छत पर लगा सकते हैं यह बहुत ही शुभ माना जाता है। (Image Credit-Twitter)

यंत्र

आप इस दौरान अपने घर माँ दुर्गा का बीसा यंत्र ला सकते हैं। यह यंत्र आपके घर में शुभ समृद्धि लाता है। (Image Credit-Flipkart)

चन्दन की माला

माँ दुर्गा के मंत्रो का जाप चन्दन की माला से किया जाना चाहिए। इसलिए आप नवरात्री के दौरान लाल चन्दन की माला भी खरीदकर घर ला सकते हैं। (Image Credit-Amazon)

चुनरी

नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा को अर्पित करने के लिए आपको लाल रंग की चुनरी या साडी उनके लिए खरीदनी चहिये और माता का श्रंगार करना चाहिए। (Image Credit-Om Pooja Shop)

त्रिशूल

आप नवरात्री के दौरान माँ दुर्गा के शस्त्र प्रतीक यानी की त्रिशूल को भी खरीदकर घर ला सकते हैं। इसे आप पूजा के स्थान पर रख सकते हैं। (Image Credit-Pngtree)