Advertisment

कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई आज - पूरे वर्ल्ड का रिकॉर्ड तोडा इंडिया ने

author-image
Swati Bundela
New Update
कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें  - इंडिया में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। इसके चलते केसेस दिन पर दिन बड़ते जा रहे हैं। पूरे देश में मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। छोटे छोटे जिलों और बड़े बड़े शहरों में सभी जगह कोहराम मचा हुआ है। कोरोना को लेकर सभी के मन में डर बैठा है और सब किसी न किसी प्रकार की परेशानी से जूझ रहे हैं।
Advertisment




आज 19 मई को भारत ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज इंडिया में सबसे ज्यादा लोगों ने जान गवई है। इस से पहले एक दिन में इतनी मौतें कभी भी कहीं भी नहीं हुई हैं। कोरोना से आज 4000 मौतें हुई हैं। पूरे महीने का अगर देखा जाये तो मई के महीने में अभी तक 71,395 लोग मर चुके हैं। पहले 19 दिन की डेथ रिपोर्ट ही इस टोटल का 25 प्रतिशत है।

Advertisment

अस्पतालों की हालत



सभी जगह अस्पतालों की और डॉक्टरों की हालत ख़राब है। पेशेंट्स और माले इतने ज्यादा हैं कि इनको इनके खुद के परिवार के लिए भी समय नहीं है। ये घंटों बिना किसी ब्रेक के और प्लास्टिक के PPE कीटों में बंद होकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। हज़ारों लोगों कि जाने बचा रहे हैं खुदकी जान खतरे में ड़ालकर।

Advertisment

क्या कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है ?



कोरोना की फ़िलहाल भारत में दूसरी लहर उफान पर है। साइंटिस्ट और सरकार का कहना है कि
Advertisment
कोरोना की दूसरी लहर जल्द ही आने वाली है। ये लहर काफी खतरनाक होगी और इस से बचने के लिए पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके लिए आप यही समझें कि हर रोज लॉकडाउन है और घरों से बाहर न निकलें।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है ?

Advertisment


सरकार ने कई साइंटिस्ट से सलाह मशोहरा किया और उसके बाद ये सामने आया है कि कोरोना की तीसरी लहर आना तय है और ये टाली नहीं जा सकती है। अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि ये आखिरी लहर कब और कैसे आएगी। ऐसे में शुरू से ही सावधानी बरतना जरुरी है।



भारत सरकार द्वारा अभी कोरोना का टीकाकारन भी जोरो शोरों पर है। इसलिए सभी लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं और घरों में बंद हो जाए। जिस तरह कोरोना की दूसरी लहर पहली से 4 गुना ज्यादा खतरनाक थी उसी तरह तीसरी भी दूसरी से कई गुना खतरनाक होगी। ऐसे में सतर्कता बरतना बहुत जरुरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी कुछ सावधानियां बरतने की जरुरत है।
सेहत
Advertisment