Advertisment

Celebrities Launched By Karan Johar: इन स्टार्स को किया करण ने लॉन्च

author-image
New Update

अगर बात नेपोटिज्म की है तो करण जौहर का नाम उभरकर आना तो पक्का है। हालांकि यह बात सही भी है। करण ने कई स्टार किड्स जैसे आलिया भट्ट, वरुण धवन, जानवी कपूर, अनन्या पांडे, आदि को लांच किया है। लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे लोगों को भी स्टार बनाया है जिन्हें कभी कोई नहीं जानता था। 

Advertisment

करण एक बहुत ही तजुर्बा वाले फिल्ममेकर हैं। इनके लॉन्च किए हुए स्टार्स आज बुलंदियों को छू रहे हैं। इससे यह तो साफ है कि करण को टैलेंट की पहचान है।

इन एक्टर्स को करण ने किया लॉन्च -

1. सिद्धार्थ मल्होत्रा

Advertisment

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से 2012 में बॉलिवुड डेब्यू किया था। सिद्धार्थ की इस फिल्म को बेस्ट मूवी का अवॉर्ड भी मिला है। इस फिल्म के बाद सिद्धार्थ ने और भी बहुत फिल्में की है जिन्होंने लोगों को अपना दीवाना बनाया लिया। 

सिद्धार्थ ने इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह का किरदार निभाया था। साथ ही आलिया भट्ट और वरुण धवन ने शनाया सिंघानिया और रोहन नंदा का किरदार निभाया था।

2. तारा सुतारिया

Advertisment

तारा सुतारिया ने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से 2020 में बॉलीवुड डेब्यु किया। यह 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर का सीक्वल है। तारा ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। 

इसी के साथ वह हीरोपंती 2 और मरजावां जैसी जबरदस्त फिल्मों में नजर आई। उन्हें अपने एक्टिंग के लिए ज़ी सिने अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू भी मिला।

3. रोहित सराफ 

Advertisment

अपने फैंस के द्वारा नेशनल क्रश बुलाए जाने वाले रोहित सारफ जबरदस्त एक्टिंग करते हैं। इन्होंने करण जौहर की फिल्म डियर ज़िंदगी से डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने कियारा के छोटे भाई किड्डो का किरदार निभाया है। 

इस फिल्म ने उन्हें हिचकी और द स्काई इज पिंक जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाएं।

4. लक्ष्य लालवानी

Advertisment

लक्ष्य लालवानी करण जौहर की आने वाली फिल्म बेधड़क से डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके पहले वह कई सारे सीरियल में काम कर चुके हैं। जिनमें से सबसे प्रसिद्ध है परदेस में है मेरा दिल। 

लक्ष्य शनाया कपूर के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे है। उम्मीद है इस फिल्म की स्टोरी इंटरेस्टिंग होगी।

5. आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। यह 2012 में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लीड रोल में थीं। उन्होंने शनाया का किरदार निभाया था।

इसके अलावा धर्मा प्रोडक्शंस के अंडर उन्होंने  2 स्टेट्स, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड संस और शानदार जैसे कई रोमेंटिक फिल्मों में भी काम किया है।

करण
Advertisment