खुद को रिकवर करने के जाने टिप्स
लाइफ में बहुत बार ऐसा समय आता है जब हम काफी बुरी परिस्थितियों से गुजरते हैं। यह चीजें हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा असर डालते है। आईए जानते हैं कैसे इस समय में हम खुद रिकवर कर सकते हैं-
लाइफ में बहुत बार ऐसा समय आता है जब हम काफी बुरी परिस्थितियों से गुजरते हैं। यह चीजें हमारी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा असर डालते है। आईए जानते हैं कैसे इस समय में हम खुद रिकवर कर सकते हैं-
Recover
मेडिटेशन या ध्यान लगाना बहुत जरूरी है। इससे हमारे मन को शांति मिलती है। हम खुद के साथ जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। रोजाना कुछ समय जरूर ध्यान लगाएं।
Recover
एक्सरसाइज या योग दोनों ही हमारे लिए बहुत अच्छे है। इससे हम शरीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनते हैं। यह हमारे सेल्फ एस्टीम को भी बढ़ावा देता है। इसके साथ ही हमें डिप्रेशन और एंजाइटी के से भी निजात मिलती है।
Recover
दिन में कुछ समय अकेले में भी जरूर बिताना चाहिए क्योंकि इससे खुद के बारे में जानने का मौका मिलता है। इसके साथ ही हमें चीजों के बारे में सोचने का मौका मिलता है और हम जल्दी रिकवर हो जाते है।
Recover
आजकल की लाइफस्टाइल में काम बहुत ज्यादा बढ़ गया है लेकिन इस बीच खुद को रिलैक्स करना भी जरूरी है। इसके लिए आप वीकेंड या एक दिन ऐसा जरूर निकाले जहां सिर्फ आप अपने आप को रिलैक्स करें।
Recover
लिखना बहुत जरूरी है। इससे आपको सभी चीजों का हिसाब रहता है जो आप पूरे दिन में करते हैं। कई बार आप बहुत ज्यादा परेशान होते हैं तब लिखने से आप खुद के साथ अच्छा महसूस करते हैं।
Recover