जानिए Mirabai Chanu के बारे में जिनसे इस बार मेडल की आशा है

ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने तीन ब्रॉन्ज मेडल भी अपने नाम कर लिए हैं। अब भारत की नजर मीराबाई चानू पर है, जिनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही है। चलिए उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं-

Birth

मीराबाई चानू का जन्म 8 अगस्त, 1994 को नोंगपोक काकचिंग, मणिपुर में हुआ। उनकी उम्र 29 साल है।

Starting

मीराबाई चानू ने अपने वेटलिफ्टिंग के सफर की शुरुआत 2008 में खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इम्फाल से की है। वह वेटलिफ्टर कुंजारानी देवी से प्रभावित है।

Olympics

2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने 49kg डिवीजन में सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया था। इस बार के पेरिस ओलंपिक 2024 में वह 49kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में भाग लेंगी।

Commonwealth Games

उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में तीन बार मेडल जीते हैं। उन्होंने 2014 ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में 48kg केटेगरी में सिल्वर मेडल और 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में 48kg केटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। इसके साथ ही 2022 बर्मिंघम में भी 49kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है।

Awards

2018 में उन्हें भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया। इसके साथ ही उन्हें इसी साल ही पद्मा श्री से नवाजा गया था जो भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

World Championships

वर्ल्ड चैंपियनशिप की बात की जाए तो 2017 में मीराबाई चानू ने 48kg कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही 2022 में 49kg में सिल्वर मेडल हासिल किया।

Injuries

चोटों की बात की जाए तो सितंबर 2013 में हिप टेंडोनाइटिस से पीड़ित थीं, जो एशियन गेम्स में वार्म अप सेशन के दौरान हुई थी। इसके साथ ही दिसंबर 2022 में कलाई में चोट के बावजूद उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।