Female Entrepreneurs जिन्होंने बनाई पुरुष प्रधान बिज़नेस में अपना नाम

हमारे समाज में आज भी लड़कियों के तरक्की के बाद भी उन्हें जज किया जाता है कि वह यह काम नहीं कर पाएंगे जो पुरुष आसानी से कर लेंगे लेकिन इन फीमेल एंटरप्रेन्योर ने इस सोच को बदलते हुए यह प्रमाण किया कि वह चाहे तो कुछ भी कर सकती है- (image credit- Forbes India)

इंद्रा नूयी

प्रभावशाली बिज़नेस वूमेन इंद्रा नूयी ने 2006 से 2018 तक पेप्सिको के सीईओ के रूप में कार्य किया। उनके नेतृत्व में पेप्सिको ने एक नया विकास देखाI उन्होंने लैंगिक मानदंडों को चुनौती दी और विश्व स्तर पर फीमेल एंटरप्रेन्योर्स के लिए एक आदर्श बनी। (image credit- LinkedIn)

किरण मजूमदार-शॉ

बायोकॉन लिमिटेड की संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में वह भारत में बायोटेक्नोलॉजी के फील्ड की पायनियर है। उन्होंने भारत में सबसे बड़ी बायोफार्मास्युटिकल कंपनियों में से एक स्थापित करने के लिए रूढ़िवादिता को तोड़ते हुए अपना साम्राज्य खड़ा कियाI (image credit- Wikipedia)

श्रद्धा शर्मा

योरस्टोरी के संस्थापक और सीईओ के रूप में, शर्मा ने भारतीय मीडिया उद्योग में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका प्लेटफॉर्म स्टार्टअप्स के लिए अपनी कहानियां साझा करने का माध्यम बन जाता है। पुरुष-संचालित मीडिया में शर्मा ने अपना अलग मुकाम हासिल कियाI (image credit- IMDb)

नेहा बगारिया

जॉब्सफॉरहर की संस्थापक नेहा ने भारत के कार्यबल में लिंग अंतर को मिटाने के लिए अपने एंटरप्रेन्योर बनने की यात्रा शुरू की। अपने काम के द्वारा उन्होंने महिलाओं को कैरियर ब्रेक के बाद काम में फिर से शामिल होने में मदद करके सशक्त बनाया। (image credit- Crazy Engineers)

शिवानी अग्रवाल

शिवानी अग्रवाल पिछले 15 वर्षों से फॉर्मूला ग्रुप से जुड़ी हुई है और वर्तमान में इसकी सीओओ है। उन्होंने अपने ज्ञान एवं मेहनत से इस संगठन के विकास में बड़ा योगदान दिया हैI (image credit- Decision Maker Magazine)

शैफाली होलानी

ईज़ीफिक्स की संस्थापक शैफाली होलानी ने अपनी खुद की सफल कंपनी स्थापित करके भारत में पुरुष-प्रधान होम सर्विसेस क्षेत्र को चुनौती दी। इसके माध्यम से शैफाली ने महिलाओं के लिए इसके द्वारा उन्हें महिलाओं को एंटरप्रेन्योर बनने के लिए मदद भी की। (image credit- LinkedIn)