साल 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और उनकी संपत्ति

दुनिया भर में हर साल के एंड में कई ऐसी जानकारियां निकल कर आती हैं जिनसे साल भर में हुए बदलावों को जानने में मदद मिलती है। ऐसे ही हम आज आपको बताने वाले हैं। साल 2023 में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन रहे और उनकी सम्पत्ति में क्या बढ़ोत्तरी हुई।(Image Credit - Printrest)

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख हैं। 94.4 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक पिछले साल अंबानी की नेटवर्थ 7.26 अरब डॉलर बढ़ी है।(Image Credit - Printrest)

Gautam Adani

गौतम अडानी $81.1 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जो कि साल-दर-साल $39.4 बिलियन कम है। अडानी की संपत्ति में इस वर्स गिरावट देखी गई है।(Image Credit - Printrest)

Shapoor Mistry

शापूर मिस्त्री 34.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश के अमीर लोगों में तीसरे स्थान पर हैं। मिस्त्री की कुल संपत्ति में अब तक 6.82 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मिस्त्री शापूरजी पल्लोनजी समूह को सम्भालते हैं और टाटा संस में उनकी हिस्सेदारी है।(Image Credit - Fortune India)

Shiv Nadar

शिव नादर 33.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में 8.82 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह तकनीकी दिग्गज एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और मानद अध्यक्ष हैं।(Image Credit - Printrest)

Azim Premji

विप्रो के संस्थापक अध्यक्ष अजीम प्रेमजी 24.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में पांचवे स्थान पर हैं। अरबपति ने पिछले एक साल में 387 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की है। (Image Credit - Printrest)

Savitri Jindal

जिंदल समूह की अध्यक्ष सावित्री जिंदल 23.9 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में छठे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति में अब तक 8.17 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है।(Image Credit -Namaste India)

Lakshmi Mittal

आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल 20.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश के सातवें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति में अब तक 3.01 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। (Image Credit - Printrest)

Dilip Sanghvi

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के संस्थापक दिलीप सांघवी 20.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के आठवें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति में अब तक 4.68 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। (Image Credit - Printrest)

Radhakishan Damani

लोकप्रिय सुपरमार्केट श्रृंखला एवेन्यू सुपरमार्ट्स (डीमार्ट) के संस्थापक राधाकिशन दमानी 19 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ देश के नौवें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी कुल संपत्ति में अब तक $357 मिलियन की गिरावट दर्ज की गई है। (Image Credit -Business Insider)

Kumar Mangalam Birla

आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला 17.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बिड़ला की कुल संपत्ति में अब तक 6 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। (Image Credit - Printrest)