Lohri 2024: पांच पॉइंट्स में समझें लोहड़ी का त्योहार

लोहड़ी का त्योहार पंजाबियों की जान है। इसे बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह साल का पहला त्यौहार है। पंजाबी लोग घर पर साग, मक्की की रोटी, रेवड़ी और मूंगफली आदि के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। आइए समझते हैं पांच पॉइंट्स में इस त्योहार को -(Image Credit: Pinterest)

14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी

पंचाग के मुताबिक, 2024 में लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी क्यूंकि मकर सक्रांति 15 जनवरी को आ रही हैं।। लोहड़ी को मकर सक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है।(Image Credit: Pinterest)

अग्नि के चक्कर

लोहड़ी के पावन अवसर पर सभी लोग अग्नि के चक्कर लगाते हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते सभी लोहड़ी के गीत गाते हैं। (Image Credit: Pinterest)

सुंदर मुंदरिए

लोहड़ी के दिन लोगों की तरफ से लोकगीत भी गायन किए जाते हैं। 'सुंदर मुंदरिए' पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इसके अलावा बच्चे गानों के साथ लोगों के घरों में जाकर लोहड़ी मांगते हैं। लोग अपनी खुशी से उनकी झोली भर देते हैं। (Image Credit: Pinterest)

फसल की कटाई

पंजाब में लोहड़ी का त्योहार काफी पवित्र माना जाता है। सिख धर्म में लोगों में इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाता है। किसानों के लिए भी त्यौहार का काफी महत्व है। इस मौके पर किसान फसल की कटाई शुरू करते हैं।(Image Credit: Pinterest)

कौन है दुल्ला भट्टी?

लोहड़ी के त्योहार पर दुल्ला भट्टी का नाम अक्सर सुनाई पड़ता है। माना जाता है कि मुगलकाल के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में रहता था। उस समय उसने पंजाब की लड़कियों को बचाया था जो बल पूर्वक बेची जाती थीं। इसके बाद उनकी शादी भी करवाई थी। इस लोककथा को लोहड़ी के साथ जोड़ा जाता है। (Image Credit: Pinterest)