Women's Beauty: महिला के श्रृंगारों का यह होता है उनके जीवन में महत्व

अपनी डेली रूटीन में महिलाएं कई सारे श्रृंगार को अपनाते हैं लेकिन आयुर्वेद और इतिहास के हिसाब से देखा जाए तो इन श्रृंगारों का उनकी जिंदगी में एक अलग महत्व होता है आईए उन्हें जानते हैं।

श्रृंगार का महत्व

महिलाओं की खूबसूरती को और निखारने के लिए महिलाएं अपने श्रृंगार में कई सारे गहनों को भी शामिल करती हैं। जो कि उन्हें खूबसूरत ही दिखते हैं पर यह उनकी सेहत पर भी असर डालते हैं।

पायल का महत्व

पैरों में पहने जाने वाले यह चांदी के पायल काफी ज्यादा गुणकारी होते हैं। चांदी में एंटीबैक्टीरियल अच्छा होता है जो सेहत के लिए अच्छा होता है। यह बुरी एनर्जी को भी दूर करता है।

बिंदी का महत्व

शरीर का मध्य बिंदु जहां बिंदी को लगाया जाता है इसका एक अलग महत्व है जो कि हमारे बॉडी की न और आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जहां महिलाओं द्वारा बिंदी और अक्सर लोगों द्वारा चंदन लगाया जाता है।

इयररिंग का महत्व

कानों में झुमके या बालियां पहनने से महिलाओं की इम्युनिटी अच्छी होती है और यह एक एक्यूप्रेशर पॉइंट भी है। पहले के समय में या कई कम्युनिटी में पुरुषों द्वारा भी कानों में आभूषण पहने जाते हैं।

कमरबंध का महत्व

ऐसा माना जाता है कि चांदी का कमरबंद महिलाओं के गर्भाशय के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

बिछिया या मीना का महत्व

शादीशुदा महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला यह आभूषण महिलाओं के इंटरनल नर्व्स के लिए अच्छा होता है।

काजल का महत्व

फायदेमंद इनग्रेडिएंट्स से घर में बनाए जाने वाला काजल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ इसकी क्षमता भी बढ़ाता है