Baby Names: भगवान महादेव और माता पार्वती के नाम पर रखें बच्चों का नाम

सावन का महीना चल रहा है और या बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में जन्म लेने वाले बच्चों को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसलिए इस माह में पैदा हुए बच्चों का नाम आप भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के इन नामों पर रख सकते हैं।(Image Credit-Peakpx)

रुद्र

भगवान शिव को रुद्र भी कहा जाता है रुद्र का अर्थ होता है साहसी। यह नाम आपके बेटे के लिए बहुत ही शुभ और सटीक हो सकता है।(Image Credit-Masterfile)

अभय

अभय नाम का अर्थ होता है निडर और साहसी यह भगवान शिव का ही एक नाम है।(Image Credit-Unsplash)

अभिराम

अभिराम का अर्थ होता है सबसे सुंदर,भगवान भोलेनाथ का हर रूप बहुत सुंदर और मनमोहक होता है।(Image Credit-Freepik)

प्रणव

प्रणव भी भोले बाबा का एक नाम है, प्रणव का मतलब होता है उपाधि प्राप्त करने वाला।(Image Credit-Depositephotos)

पुष्कर

आप अपने बेटे को पुष्कर नाम भी दे सकते हैं क्योंकि यह भी भगवान शिव का ही एक नाम है। पुष्कर नाम का अर्थ होता है सुंदर आकाश या झील।(Image Credit-Photos Nepal)

आर्या

देवी पार्वती के सुंदर नामों में से एक नाम आर्या भी है आप अपनी बेटी को आर्या नाम भी दे सकते हैं।(Image Credit-Printrest)

वैष्णवी

देवी पार्वती के सबसे प्रसिद्ध नामों में से एक है “वैष्णवी” जिसका अर्थ होता है सुंदर रूपों वाली देवी।कहते हैं की वैष्णवी नाम की लड़कियां काफ़ी सेंसिटिव होती हैं।(Image Credit-Printrest)

अपर्णा

अपर्णा नाम भी देवी पार्वती का ही एक नाम है अपनी बेटी का नाम आप अपर्णा भी रख सकते हैं यह एक अच्छी च्वाइस होगी। अपर्णा नाम का अर्थ विश्वास,भक्ति और आशा होता है।(Image Credit-Printrest)

मातंगी

मातंगी नाम मां दुर्गा का है इसलिए इसे बहुत ही शुभ माना गया है। मातंगी का अर्थ है सुंदर और परोपकारी।आप अपनी बेटी को मां दुर्गा का यह नाम दे सकते हैं।(Image Credit-Printrest)

आद्या

आद्या नाम इस टाइम पर काफ़ी ट्रेंड में है आप अपनी बेटी का नाम आद्या भी रख सकते हैं। आद्या नाम भी मां दुर्गा का ही है जिसका अर्थ होता है प्रथम शक्ति।(Image Credit-Printrest)