Advertisment

Delta Plus Variant : म्यूटेंटे डेल्टा प्लस कोरोना वेरिएंट के बारे में जरूरी बातें।

author-image
Swati Bundela
New Update
डेल्टा प्लस कोरोना वेरिएंट - कोरोनावायरस के मामले जहां कम होते दिख रहें हैं। वहीं इसी बीच डेल्टा वेरिएंट के नए रूप का पता चला है। इसे डाटा प्लस या AY. 1 नाम दिया गया है। इस डेल्टा की नई वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है हालांकि अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स के अनुसार कोरोनावायरस के लिए कारगर दवा का असर यह कम कर सकता है। जानिए नए डेल्टा प्लस कोरोना वेरिएंट के बारे में जरूरी बातें।

Advertisment

डेल्टा प्लस वेरिएंट क्या है ?



विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले महीने B.1.617.2 स्ट्रेन को SARS-CoV-2 के 'डेल्टा' संस्करण के रूप में टैग किया था। लेकिन अब डेल्टा वेरिएंट का नया रूप सामने आया है और यह अधिक खतरनाक साबित हो सकता है।

Advertisment

डेल्टा प्लस वेरिएंट क्यों बना है चिंता का विषय



पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने कोरोनोवायरस वेरिएंट पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि 7 जून तक, डेल्टा प्लस वेरिएंट के भारत के 6 मामलों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य एजेंसी ने डेल्टा वेरिएंट के K417N म्यूटेशन के साथ कुल 63 जीनोम की उपस्थिति की पुष्टि की है।
Advertisment




दिल्ली बेस्ट साइंटिस्ट विनोद स्कारिया ने अपने ट्वीट के जरिए बताया कि यह वायरस हमारे शरीर में जाकर हमारे ह्यूमन सेल्स को संक्रमित कर सकती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि "इस समय भारत में K417N का वैरिएंट फ़्रीक्वेंसी अधिक नहीं है। ज्यादातर यूरोप, एशिया और अमेरिका के हैं। ”

Advertisment

वेरिएंट कम कर रहा है कोरोना के दवा का असर



डॉ विनोद स्कारिया के अनुसार K417N मोनोक्लोनल एंटीबॉडी Casirivimab और Imdevimab का असर कम कर सकता हैं। कोविड-19 के इलाज के लिए सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल आर्गेनाइजेशन ने मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल को इस्तेमाल करने की मंजूरी दी गई है।



चिकित्सा शोधकर्ता डॉ अग्रवाल का विचार है कि पूरी तरह से टीका लगाए गए व्यक्तियों के रक्त प्लाज्मा को डेल्टा प्लस संस्करण के खिलाफ परीक्षण करना होगा। ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया से कोई महत्वपूर्ण पलायन दिखाता है या नहीं।
सेहत
Advertisment