Advertisment

क्या पीरियड्स के बाद हाइट नहीं बढ़ती हैं? जाने, क्या है सच

author-image
Swati Bundela
New Update
पीरियड्स के बाद हाइट कैसे बढ़ाये: अक्सर लोगों को कहते सुना गया है कि पीरियड्स शुरू हो जाने के बाद लड़कियों की हाईट नहीं बढ़ती है। लेकिन कुछ का ये भी मानना होता है कि पीरियड्स शुरू होने के कुछ सालों बाद तक थोड़ी-सी लंबाई बढ़ती है पर उसके बाद बॉडी पार्ट्स डेवलप होने लगते हैं। तो , आईये जानते है कि असल में पीरियड्स होने के कितने साल बाद तक लंबाई बढ़ती है।

Advertisment

क्या पीरियड्स होने के बाद हाइट नहीं बढ़ती हैं?



अगर किसी ने आपसे ये कहा है कि पीरियड्स के बाद लंबाई नही बढ़ती तो उन्हें टोके और बताएं कि लंबाई बढ़ती है। लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तब उनका सेक्शुअल हॉर्मोन या एस्ट्रोज़न हॉर्मोन अक्टिव हो जाता है। और इस वजह से जो हड्डी हमारी हाईट के लिए रिसेपॉसिबल होती है वो कठोर होना शुरू हो जाती है। लेकिन इस प्रोसेस में लगभग 2 साल का टाईम तो लग ही जाता है। तो इस तरह से देखा जाए तो जिस लड़की को अभी पीरियड्स होने शुरू हुए हैं उसकी हाईट लगभग 2 साल तक तो बढ़ेगी ही। कुछ रिसर्च में ये भी पाया गया है कि लड़कियों के पीरियड्स होने के 4-5 साल तक भी हाईट बढ़ी है। लड़कियों की हाईट 12 साल से लेकर 18 साल तक में बढ़ती ही है।
Advertisment


लम्बाई बढ़ाने के लिए इन बातो का रखे ध्यान :





  • अपने डाईट में ऐसी चीजें खाए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक, मॅग्नीज़ियम जैसे पोषक तत्व लंबाई बढ़ाने में काफी उपयोगी हैं।


  • शरीर के सभी अंगों का विकास सही तरीके से हो इसके लिए जरुरी हैं की पानी की कमी ना हो. इसलिए लम्बे होने के लिए जरुरी हैं की पानी अधिक पिए।


  • हाईट बढ़ाने में डाईट का सबसे अहम् योगदान होता हैं, दही, दूध, दालें, बींस, मूँगफली, गाजर, पालक, चकुंदर और सेब जैसे डाईट हाईट बढ़ाने में हेल्पफुल रहते हैं। .


  • लंबाई बढ़ाने के लिए विटामिन डी भी ज़रूरी हैं, इससे हड्डियों के विकास मे मदद मिलती हैं। नेचुरल तरीके से विटामिन डी लेने के लिए सुबह सुबह कुछ समय सूरज की रोशनी में बैठना जरूरी हैं।


  • उठने बैठने और चलने का सही तरीका भी लम्बाई बढ़ाने में जरुरी हैं। आप अपना कद तभी लम्बा कर सकेंगे जब आपका बॉडी पोस्चर सही होगा, जैसे की बिना झुकाव के सिर, गर्दन व कमर सीधी होनी चाहिए।




 
सेहत
Advertisment