Advertisment

राज कुंद्रा ने अरेस्ट से बचने के लिए पुलिस को 25 लाख रुपए दिए

author-image
Swati Bundela
New Update
शिल्पा शेट्टी के हस्बैंड राज कुंद्रा को 19 जुलाई को अश्लील वीडियो बनाने के केस में अरेस्ट कर लिया गया था। हाल में ही ऐसा सामने आया है कि मुंबई पुलिस के इस अरेस्ट से बचने के लिए कुंद्रा ने पुलिस को 25 लाख रुपए दिए थे। राज अभी भी पुलिस की हिरासत में हैं और इनका फ़ोन और लैपटॉप भी सीज़ कर लिया गया है।

Advertisment

क्या है यह मुंबई पोर्न फिल्म रैकेट?



मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को इनके मुंबई ऑफिस वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर छापा मारा है । ऐसा कहा जा रहा है कि ऑफिस में कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क और सर्वर फिल्हाल सीज़ कर लिए गए हैं। राज कुंद्रा के ऊपर आरोप हैं कि यह इल्लिगली पोर्न शूट करते थे और किसी एप के ज़रिये अपलोड करते थे।

Advertisment

राज कुंद्रा के ऑफिस पर छापा



पुलिस ने कुंद्रा का लैपटॉप और फ़ोन भी सीज़ कर लिया है और इस पर अभी जाँच चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि पोर्न यही पर वी ट्रांसफर से अपलोड हुआ करती थी। इसके अलावा पुलिस ने कुछ डाक्यूमेंट्स वगेरा भी सीज़ किए हैं। इनकी पुलिस कस्टडी भी 23 जुलाई तक के लिए एक्सटेंड कर दी गयी है।

Advertisment

क्या है राज कुंद्रा पोर्न केस ?



राज कुंद्रा पोर्नोग्राफिक शूट को लेकर अकेले
Advertisment
अरेस्ट नहीं किए गए हैं इनके साथ 9 लोग और अरेस्ट किए गए हैं। जो 9 लोग अरेस्ट किए गए हैं उसमें से एक मॉडल और एक्टर गहना वसिष्ठ हैं। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट ने ऐसा बताया कि राज कुंद्रा का केस में नाम जब सामने आया जब इस में UK की एक कंपनी का इन्वॉल्वमेंट में देखा गया।



इस केस में उमेश कामत का नाम भी सामने आया है जो कि पहले राज कुंद्रा के यहाँ पर काम किया करता था। इसने गहना वसिष्ठ के साथ मिलकर कम से कम 8 पोर्न और अश्लील वीडियोस पोस्ट की थीं। ये वीडियोस गहना ने खुद ही सोशल मीडिया एप के ज़रिए शूट की थी।



“फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई में अश्लील फिल्मों के निर्माण और कुछ ऐप्स के माध्यम से उन्हें प्रकाशित करने के बारे में मामला दर्ज किया गया था। हमने इस मामले में श्री राज कुंद्रा को 19/7/21 को गिरफ्तार किया है क्योंकि वह इस साजिश में प्रमुख प्रतीत होते है। हमारे पास इस संबंध में पर्याप्त सबूत हैं, “कमिश्नर ने एक बयान में कहा।
न्यूज़
Advertisment