Advertisment

डांसिंग की दुनिया का एक अनोखा सितारा थी "मास्टर जी"

author-image
Swati Bundela
New Update
सरोज खान बॉलीवुड में जाना -माना नाम थी। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर जिन्होंने अपने दमदार डांस स्टेप्स और मन मोहनेवाले एक्सप्रेशंस से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। सरोज खान ने 72 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण दुनिया को अलविदा कहा। उन्होंने अब तक 2000 से ज़्यादा गानो को कोरिओग्राफ किया था। बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा नाम था जिसे ममस्टर जी ने अपने इशारों पर नचाया नहीं था। माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी जैसी बड़ी -बड़ी हेरोइनों को मास्टर जी ने डांस सिखाया था।

Advertisment


बॉलीवुड में सरोज खान को "मास्टर जी " कहा जाता था। अपने अनोखे डांसिंग स्टाइल और एक्सप्रेशंस के कारण मास्टर जी घर -घर में एक जाना मना नाम बन गई थी।  उन्होंने अपने एक ख़ास टेलीविज़न प्रोग्राम नचले वे विद सरोज खान से घर -घर में एक अनोखी पहचान बनाई थी। वो अपने इस प्रोग्राम से आम जनता को डांस सिखाती थी।  बॉलीवुड के सारे फेमस डांसिंग नंबर्स पर मास्टर जी ने आम जनता को बहुत से स्टेप सिखाये और सभी को अपना दीवाना बना दिया था।

बॉलीवुड के सारे फेमस डांसिंग नंबर्स पर मास्टर जी ने आम जनता को बहुत से स्टेप सिखाये और सभी को अपना दीवाना बना दिया था।

Advertisment


घर -घर में मशहूर नाम बन गई थी मास्टर जी



अपने शो
Advertisment
नचले वे विद सरोज खान के ज़रिये मास्टर जी घर -घर तक पहुँच गई थी। रोज़ शाम सात बजे बच्चे -बूढ़े महिलाएं सभी इंतज़ार करते थे मास्टर जी के डांस स्टेप्स कॉपी कर थिरकने के लिए। उन्होंने बहुत से लोग जैसे की हाउस वाइफ्स जो की डांस सीखने के लिए उत्सुक तो थी पर उनके पास कोई जरिया नहीं था, मास्टर जी उनके लिए वो जरिया बनी। मास्टर जी ने अपने इस प्रोग्राम के ज़रिये आम जनता के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई थी और अनोखे डांस स्टेप्स के साथ उनके ज़बरदस्त एक्सप्रेशंस उनके हर परफॉरमेंस की जान होते थे। उनके प्रोग्राम नचलेवे विद सरोज खान से उन्होंने हर एज ग्रुप के लोगों को डांस सिखाया और इस आर्ट के प्रति आम लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।  मास्टर जी ने अपनी कला से न सिर्फ खुद के लिए नाम कमाया बल्कि डांसिंग जैसी आर्ट फॉर्म को भी लोगों की दिलों में इज़्ज़त दिलवाई।

मास्टर जी ने अपने इस प्रोग्राम के ज़रिये आम जनता के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई थी और अनोखे डांस स्टेप्स के साथ उनके ज़बरदस्त एक्सप्रेशंस उनके हर परफॉरमेंस की जान होते थे।

Advertisment


एक समय था हर गाने को कोरिओग्राफ करने के लिए मास्टर जी हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की फर्स्ट चॉइस हुआ करती थी। लोगों के दिलों पर राज करने वाली मास्टर जी आज हम सब को छोड़ कर चली गई। आप चाहे चली गई हों मास्टर जी फिर भी आप हमारे दिलों में डांसिंग के ज़रिये हमेशा रहेंगी।



और पढ़ें:  कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन
Advertisment