Advertisment

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली के बिस्तर पर खाना फेंकने पर सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट की जमकर हुई निंदा

author-image
Swati Bundela
New Update
बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में सोनाली फोगाट को निक्की तंबोली के बिस्तर पर गंदे खाने के डब्बे फेकते हुए देखा गया , जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग सोनाली की इस हरकत की निंदा कर रहे है। निक्की को ऑडियंस का पूरा सपोर्ट मिल रहा है , वही सोनाली को उसकी इस हरकत के लिए "अटेंशन सीकर" बोला जा रहा हैं।

Advertisment


कुछ इस तरह से बिग बॉस फैंस ने घटना पर अपना रिएक्शन दिया :

Advertisment


https://twitter.com/AndreaS41799188/status/1348708525690810376?s=20



तंबोली ने फोगाट को "बत्तमीज़ और घटिया औरत" कहा क्योंकि उसने खाने का अनादर किया हैं ,जो की बिल्कुल गलत बात हैं।
Advertisment




https://twitter.com/kia_ra_a/status/1348707993345351680?s=20

Advertisment


एक यूजर ने लिखा "बिस्तर पर खाना फेकना खाने का अपमान है ,क्योंकि बहुत से लोगों को इस Covid-19 के समय में खाने को कुछ नहीं मिलता।"



https://twitter.com/imatulpatankar/status/1348708492257812481?s=20
Advertisment


सोनाली फोगाट कौन हैं ?



सोनाली फोगाट बिग बॉस 14 में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आई हैं। हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली , 40 साल की सोनाली टिक टोक इन्फ्लुएंसर हैं। उनकी शादी संजय फोगाट से हुई थी, जिनकी 2016 में उनके हिसार के फार्महाउस में मृत्यु हो गई थी। वह अब अपनी बेटी यशोधरा फोगाट की सिंगल पैरेंट हैं। BJP के महिला मोर्चा की नेशनल वाईस प्रेजिडेंट, फोगाट वर्ष 2008 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं और उन्होंने 2019 में आदमपुर से हरियाणा विधानसभा चुनाव भी लड़ा। हालांकि, वह कांग्रेस पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं।
Advertisment




सोनाली फोगाट 2016 में ‘एक मां जो लाखों के लिये बनी अम्मा’ नाम के टीवी सीरियल में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आईं थी। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी फिल्म ‘छोरीयां छोरों से कम नहीं होती’, में एक्टिंग की। वह एक्टिंग की दुनिया में आखिरी बार The Story Of Badmashgarh (2019) की वेब सीरीज में नज़र आयी थी।

Advertisment


जून 2020 में एक विवाद ने सभी का ध्यान सोनाली की ओर खींचा। सोनाली फोगाट को बलसमंद मार्केट में सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को चप्पलो से मारते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद सोनाली ने बताया कि उसने मेरे साथ गलत भाषा का प्रयोग किया था इसलिए मैंने उसे मारा।

निक्की तंबोली कौन हैं?



निक्की तम्बोली एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने Thippara Meesam, Kanchana 3 और Chikati Gadhilo Chithakkotudu जैसी फिल्मों में काम किया है। एक इंटरव्यू में, तंबोली ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू के बजाये बिग बॉस को चुना क्योंकि यह उसे उसके फैंस से जुड़ने में मदद करता है।“मैं बिग बॉस में सिर्फ अपने फैंस के लिए जा रही हूं, जो यह जानना चाहते हैं कि निक्की तम्बोली कौन हैं ? उसका स्वभाव कैसा है? वह कैसे रहती है? वह क्या पहनना और ज्यादा पसंद करती है। बिना किसी नेगेटिव थॉट के मैं अंदर जा रही हूं और मुझे यकीन है कि मुझे अपने फैसले पर पछतावा नहीं होगा। " निक्की तंबोली।

पढ़िए :सोनाली फोगट से लेकर प्रियंका जग्गा तक , ये हैं वो 4 Wild Card Contestant जिन्होंने मचाई Bigg Boss में हलचल

एंटरटेनमेंट
Advertisment