महिलाओं के लिए बाजार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन पीरियड प्रोडक्ट्स

पीरियड्स में महिलाओं को होने वाली समस्याओं के निदान के लिए कई आरामदायक और बेहतरीन प्रोडक्ट्स बाजार में उपलब्ध हैं जो पीरियड्स के दौरान आपके लिए लीकेज, असहजता और दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा दिल सकते हैं

Photo Credit : Pinterest

कॉटन पैड्स

प्लास्टिक पैड्स के इस्तेमाल करने से कैंसर और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। मार्केट में कॉटन से बने पैड्स उपलब्ध है जो बायोडिग्रेडेबल होते हैं और हाइजीन के मामले में भी बेहतर हैं।

Photo Credit : Pinterest

पीरियड अंडरवियर

यह अंडरवियर माइक्रोफाइबर पॉलीएस्टर क्लॉथ से बनी होती है जो मेंस्ट्रुअल फ्लो को सूखती है। यह लीकेज-प्रूफ और री-यूज़ेबल प्रोडक्ट है, जिसे धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।

Photo Credit : Pinterest

मेंस्ट्रुअल कप

मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन से बना मेंस्ट्रुअल कप वेजाइना में फिट होकर 8 से 10 घंटे तक पीरियड ब्लड को एकत्र कर सकता है। यह री-यूज़ेबल, लीकेज प्रूफ और इको-फ्रेंडली है जिसे 5 साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Photo Credit : Pinterest

टैम्पोन

टैम्पोन भी वेजाइना में फिट होता है लेकिन यह पीरियड ब्लड को सोखता है। यह एक छोटा और सुविधाजनक प्रोडक्ट है जो 5 से 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। यह कॉटन से बना, बेहद हल्का और गंध रहित होता है।

Photo Credit : Pinterest

क्लॉथ पैड्स

ये कपड़े से बने वॉशेबल और री-यूज़ेबल पैड्स होते हैं जो केमिकल रहित भी हैं। अगर आपको रैशेज की समस्या है या सेंसिटिव स्किन तो आपके लिए ये पैड्स बेहतरीन विकल्प हैं।

Photo Credit : Pinterest

डिस्पोजेबल पीरियड अंडरवियर

यह एक सिंगल-यूज पैंटी है जो पीरियड ब्लड को सोखने का काम करती है। प्रोटेक्शन लेयर्स होने के कारण यह लीक प्रूफ होती है और इसे एक बार इस्तेमाल करके फेंक दिया जाता है।

Photo Credit : Pinterest

पीरियड डिस्क

पीरियड डिस्क सर्वाइकल फॉर्निक्स में सेट की जाती है जो पीरियड ब्लड को कलेक्ट करने का काम करती है। यह एक बेहद पतली और डिस्क के जैसी होती है जो मेंस्ट्रुअल कप और टैम्पोन का एक बेहतर विकल्प हो सकती है।

Photo Credit : Pinterest

हीट पैच

हीट पैच पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में राहत देते हैं। इन्हें पेट और कमर पर लगाया जाता है, जो तुरंत गरमाई प्रदान करते हैं और दर्द कम करने में मदद करते हैं।

Photo Credit : Pinterest

पेन रिलीफ रॉल-ऑन

यह एक छोटा सा प्रोडक्ट है जो दर्द होने पर पेट या कमर पर रॉल किया जाता है। आप इसे आसानी से अपने साथ कैरी कर सकती हैं और यह दर्द में तुरंत राहत देता है।

Photo Credit : Pinterest