Fear Of Intimacy के बारे में जानें ये बातें

यह एक मेंटल हेल्थ कंडीशन है जिसमें लोगों को सेक्शुअल और इमोशनल रिश्ता बनाने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके कारण वह अकेले रह जाते हैं।

रिश्ता बनाने से डर जाते हैं

जिन लोगों में फियर ऑफ़ इंटिमेसी होती है वो भी एक कारण बन जाता है कि आप किसी के साथ रिश्ता बनाने से डर जाते हैं। आपके अंदर इतना विश्वास नहीं होता है कि आप रिलेशन नहीं बना पाएंगे।

रिश्ते की शुरुआत नहीं करते

फियर ऑफ़ इंटिमेसी में व्यक्ति खुद ही अपने रिश्ते को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते या फिर वो रिश्ते की शुरुआत नहीं करते हैं। कई बार वो पीछे ही हट जाते हैं।

परफेक्ट रिश्ते की तलाश

कई बार हम परफेक्ट रिश्ते की तलाश में भी रिलेशन नहीं बना पाते हैं। हम सामने वाली व्यक्ति से ऐसी उम्मीदें लगा लेते हैं जो शायद वो पूरी न कर सकें।

दूसरों से रिलेशनशिप बनाने में मुश्किल

फियर ऑफ़ इंटिमेसी के लक्षण में व्यक्ति को दूसरों से रिलेशनशिप बनाने और कमिटमेंट करने में बहुत मुश्किल आती है।

सेक्सुअली प्रेजेंट नहीं कर पाते

फियर ऑफ़ इंटिमेसी में यह लक्षण दिखाई देते हैं कि व्यक्ति खुद को सेक्सुअली प्रेजेंट नहीं ही कर पाते हैं। वह अपनी डिजायर को दूसरे व्यक्ति से कम्युनिकेट करने में बहुत मुश्किल महसूस करते हैं।