Working Women के लिए समय बचाने वाले हेल्दी फूड ऑप्शन

वर्किंग महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या पौष्टिक खाना होता है क्योंकि उनके पास खाना बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं होता। चलिए आज कुछ ऐसे फूड जानते हैं जो आपका समय भी बचा सकते हैं और पौष्टिक तत्वों से भी भरपूर हैं।

Poha

पोहा एक साधारण और पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता है जिसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियों को ऐड कर सकते हैं इसे बनाने में आपको 15 से 20 मिनट लगेंगे।

Upma

उपमा एक साउथ इंडियन नाश्ता है जिसमें सूजी, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च, सब्जियां और दालें शामिल होती हैं। ये सब चीजें पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती हैं।

Chilla

चिल्ला एक आसान ब्रेकफास्ट है जिसकी तैयारी आप रात में भी कर सकते हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियां और दाल ऐड कर सकते हैं।

Boiled Eggs

सुबह-सुबह प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए आप उबले हुए अंडे भी खा सकते हैं।

Smoothie

अगर आप दिन की शुरुआत एनर्जेटिक और रिफ्रेशिंग करना चाहते हैं तो आप विटामिन और पौष्टिक तत्वों से भरपूर स्मूदी को नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।

Salad

पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ते के लिए आप सलाद खा सकते हैं। इससे आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी और आपका मूड भी बेहतर होगा।

Kitchri

अगर आप कुछ मसालेदार और हल्का-फुल्का भोजन करना चाहते हैं तो खिचड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह एक वन पॉट मील है।