जानिए गूगल पर Near Me से संबंधित सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया

कुछ ही दिनों में 2024 समाप्त हो जाएगा। गूगल की तरफ से 'ईयर इन सर्च' लिस्ट जारी की गई है। चलिए जानते हैं कि इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए Near Me से जुड़े सवाल क्या हैं-

AQI Near Me

गूगल पर नियर मी से जुड़े जितने भी सवाल पूछे गए हैं उनमें से टॉप पर एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में पूछा गया है क्योंकि इस साल हवा बहुत दूषित रही जिस कारण लोगों ने अपने आसपास के एयर क्वालिटी इंडेक्स के बारे में सबसे ज्यादा जाना है।

Onam Sadhya Near Me

दूसरे नंबर पर ओणम साध्या को सर्च किया है कि हमारे आसपास ओणम साध्या कहां पर हो रही है।

Ram Mandir Near Me

इस साल राम मंदिर पर पहली बार धूमधाम से दीपावली मनाई गई। इस वजह से गूगल सर्च पर यह भी ट्रेडिंग पर रहा। लोगों ने अपने आसपास के राम मंदिर सर्च किए हैं।

Sports Bar Near Me

चौथे स्थान पर लोगों ने स्पोर्ट्स बार नियर मी को सर्च किया है। यह जगह खासतौर पर खेलों को प्यार करने वाले लोगों के लिए होती है।

Bakery Near Me

पांचवें नंबर पर लोगों ने अपने आसपास सबसे बढ़िया बेकरी के बारे में गूगल से पूछा है।

Trendy Cafes Near Me

छठे स्थान पर अपनी लोकेशन के आसपास के ट्रेंडी कैफे सर्च किए गए हैं क्योंकि एसथेटिक का जमाना है।

Polio Drops Near Me

पोलियो ड्रॉप्स सातवें स्थान पर रहा। लोगों ने पोलियो ड्रॉप्स नियर मी को भी खूब सर्च किया।

Shiv Temple Near Me

शिव टेंपल नियर मी को भी गूगल पर सर्च किया गया और इसने आठवीं स्थान पर अपनी जगह बनाई है।

Best Coffee Near Me

बेस्ट कॉफी नियर मी को नौवा स्थान मिला है। लोगों ने अपने आसपास सबसे अच्छी कॉफ़ी पीने वाली जगह को सर्च किया।

Hanuman Movie Near Me

हनुमान मूवी को लोगों ने बहुत ज्यादा सर्च किया और हनुमान मूवी नियर में ने भी दसवां स्थान हासिल किया।