Trauma Reactions: जानें ट्रामा से जुडी कुछ प्रतिक्रियाएं

ट्रॉमा एक ऐसी स्थिति है जहां हम बहुत ज्यादा चिंता में चले जाते हैं। इसमें आपको बहुत सारे भावनात्मक और शारीरिक लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। आईए जानते हैं कि कैसे हम इस पर रिएक्ट करते हैं- (Image Credit: Freepik)

बुरी यादों का आना

कई बार ट्रॉमा के बाद लोगों को बहुत बार वो चीजें बार-बार याद आती रहती हैं जिससे आप बहुत ज्यादा चिंतित हो जाते हैं और यह आपको हिला कर रख देती हैं।(Image Credit: Freepik)

बुरे सपनों का आना

आपको रात को बुरे बुरे सपने आते हैं जो भी आपके साथ असली में हुआ है वो आपको सपने में बार-बार दिखाई देता है। आपको इन चीजों से डर लगने लग जाता है।(Image Credit: Freepik)

एकदम से डर जाना

आपके मन में डर बैठ जाता है। आपको ऐसा लगता रहता कि आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है जिससे आपका ट्रामा ज्यादा खराब हो सकता है।(Image Credit: Freepik)

गुस्सा आना

आप बार-बार उसे स्थिति या व्यक्ति को याद करके गुस्सा होते रहते हैं। आपको खुद पर भी गुस्सा हो जाते हैं और अपने आप को दोषी मानते हैं।(Image Credit: Freepik)

उदास महसूस करना

आपका मन उदास रहता है। आपका रोने का मन करता है। आपका कहीं पर भी मन नहीं लगता है और खुद में ही खोए रहते हैं।(Image Credit: Freepik)

अलर्ट हो जाना

आपका मन अलर्ट रहता है कि कहीं कुछ बुरा ना हो जाए या फिर आपकी बॉडी हमेशा ही आपको बचा कर रखना चाहती हैं। आप हर चीज के लिए सतर्क रहते हैं।(Image Credit: Freepik)

सदमे में चले जाना

कुछ लोग ट्रॉमा के बाद सदमे में चले जाते हैं। उन्हें कुछ भी फील नहीं होता है। इसे झटका भी कहा जाता है। ऐसा तब होता है जब आपके साथ कुछ अचानक हो जाता है जैसे किसी प्यार करने वाले का चले जाना या फिर कोई एक्सीडेंट हो जाना आदि।(Image Credit: Freepik)