Hindi Diwas: जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का महत्व

14 सितंबर को पूरे भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस एक दिन के द्वारा हम अपने लोगों को यह याद दिलाते हैं कि हमारे देश में हिंदी का क्या महत्व है और हमें अपनी भाषा की इज्जत करनी चाहिएI(image credit- Dreamstine)

क्यों मनाते हैं हम हिंदी दिवस?

14 सितंबर 1949 को भारतीय संविधान के द्वारा हिंदी को हमारे देश की राजभाषा का दर्जा मिला और इसी दिन को याद रखना और हमारी राजभाषा के प्रति हमारा कृतज्ञता जताने के लिए हम प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैंI (image credit- Photo Image)

हिंदी भाषा को लेकर संविधान में एक बड़ा बदलाव

हालांकि 1950 को आर्टिकल 343(1) के तहत भारतीय संविधान ने देवनागरी लिपि में हिंदी को हमारी राजभाषा घोषित कियाI दिल्ली, बिहार, हरियाणा, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश जैसी जगह में हिंदी को राजभाषा के तौर पर प्रयोग किया जाता हैI (image credit- Pinterest)

देश में भाषा की एकता

हिंदी दिवस मनाने से भारत में विभिन्न भाषा के समुदायों के बीच भाषा के तौर पर एकता को बढ़ावा मिलता है। जबकि भारत एक बहुभाषी देश है, हिंदी सभी क्षेत्रों में संचार की एक आम भाषा के रूप में काम करती है।(image credit- 123RF)

संस्कृति की पहचान

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान है। हिंदी दिवस मनाने से इस सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने और मनाने में हम भारतीयों में देशभक्ति की भावना पैदा होती है। (image credit- Pinterest)

शिक्षा प्रतिष्ठान में कार्यक्रम

स्कूल, कॉलेज और कल्चरल इंस्टीट्यूशन अक्सर हिंदी साहित्य, संगीत और कविता पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित करते हैंI (image credit- BGS Public School)

सरकार के लिए उत्सव का पर्व

इस दिन सरकार राजभाषा समारोह का आयोजन करती है और सभी सरकारी कार्यालय में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी बोलने की सलाह दी जाती हैI इसके अलावा आज इन कार्यालयों में हिंदी से जुड़ी विशेष गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता हैI (image credit- Rajiv Gandi National Institute Of Youth Development)