Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन कब है 30 या 31 अगस्त

रक्षाबंधन त्यौहार हर वर्ष सावन में मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई बहन के बीच अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधती हैं और उनकी लम्बी आयु की प्रार्थना करती हैं। आइये जानते हैं इस वर्ष कब है रक्षा बंधन-(Image Credit-News18)

रक्षाबंधन 2023

हर वर्ष रक्षाबंधन का त्यौहार सावन महीने में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्यौहार भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है। इस वर्ष 30 और 31 अगस्त को मनाया जायेगा। (Image Credit-Digital dress room)

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ

इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त दो दिन है। यह तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और इसका समापन ३१ अगस्त सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। (Image Credit-Flipkart)

रक्षा बंधन पर भद्रा काल

शास्त्रों में भद्रा काल में त्यौहार मनाना शुभ नहीं माना गया है। रक्षाबंधन पर भद्रा काल पूर्णिमा के साथ ही ३० अगस्त को शुरू होगा और यह रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। इस समय के बाद ही राखी बांधना ज्यादा सही माना गया है। (Image Credit-Myntra)

रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 09 बजकर 01 मिनट से शुरू होगा और यह शुभ मुहूर्त 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 05 बजे तक रहेगा। इस समय में राखी बंधन उचित रहेगा।(Image Credit-Nat Habit)

राखी 30 को बांधे या 31 को

रक्षाबंधन का त्यौहार बहुत ही शुभ माना गया है और हिन्दू संस्कृति के अनुसार कोई भी त्यौहार उदया तिथि में मनाना ज्यादा शुभ होता है इसलिए रक्षाबंधन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से पहले मनाना ज्यादा शुभ होगा।(Image Credit-Shilphaat.com)