Advertisment

Anjana Om Kashyap: अंजना ओम कश्यप कौन है ? जानें उनके बारे में रोचक बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
पत्रकारिता की दुनिया में अंजना ओम कश्यप का बहुत बड़ा नाम है। ऐसे कुछ ही लोग होंगे अंजना को नहीं जानते होंगे। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुछ पत्रकारों के साथ अंजना भी एक ऐसी पत्रकार हैं जो बेखौफ और कटाक्ष बोली के लिए जानी जाती है। यह आज तक के न्यूज़ चैनल में फेमस एंकर है। वह जिस तरह से अपनी बात या तथ्य को लोगों के सामने रखती है, उससे लोग सुनना काफी पसंद करते हैं। इसके साथ ही राजनीति मुद्दों में अपनी पकड़ रखते हुए नेताओं से धड़ाधड़ सवाल करने से पीछे नहीं हटती हैं। इनके इस अंदाज़ के कारण ही लोग इन्हें बहुत पसंद और प्रेरित होते हैं।

Advertisment



जानें अंजना ओम कश्यप के बारे में रोचक बातें



1. अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून 1975 में रांची में हुआ था। यह हिंदू परिवार से बिलॉन्ग करती हैं। इनके पिता भारतीय सेना में डिफेंस ऑफिसर थे। अंजना ने अपनी स्कूलिंग रांची के कान्वेंट स्कूल से की थी। वह बचपन से ही पत्रकार बनना चाहती थी और इस बात के लिए उनके परिवार ने काफी समर्थन भी किया था।

Advertisment


2. उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की थी। स्नातन की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की थी। हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाई थी।

Advertisment


3. यूपीएससी क्रैक ना करने के बावजूद भी उन्होंने हार नाा मानते हुए पत्रकारिता की और आगेे बढ़ी। 2003 में दूरदर्शन के जरिए पत्रकारिता के क्षेत्र में पहला कदम उठा था।

Advertisment


4. अंजना रानी पद्मावती के वंशजों पर अतार्किक टिप्पणी के कारण कॉन्ट्रोवर्सी में भी शामिल हुई थी। दरअसल उनकी रोहित सरदाना के साथ इस विषय में बहस हो गई थी इसके बाद उन्होंने रानी पद्मावती के वंशजों पर दुख पहुंने वाली टिप्पणी की थी। बाद में लोगों इस बात के लिए उनकी निंदा भी की थी।



5. अंजना के पति भी कॉन्ट्रोवर्सी में शामिल हो चुके हैं।  मंगेश कश्यप को दक्षिण दिल्ली नगर निगम का CEO नियुक्त किया गया था। तो लोगों ने उनकी यह बोलकर आलोचना की गई की वो यहां पद अपनी पत्नी के कारण हासिल कर पाए हैं। अंजना और मंगेश की लव मैरिज हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं।
एंटरटेनमेंट
Advertisment