Advertisment

कौन है भारती प्रवीण पवार ? क्यों करना पड़ा प्रिविलेज मोशन का सामना

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने राज्यसभा में ऑक्सीजन की कमी से मौत ना होने का दावा किया है। उनका कहना है कि राज्यों और यूनियन टैरिटरीज से ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 ​​​​से कोई मौत नहीं हुई है। वही इसके कारण कांग्रेस ने मंगलवार को उन पर झूठी जानकारी देकर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्टी के नेता और सांसद केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक प्रिविलेज मोशन पेश किया है।

Advertisment

कौन है डॉक्टर भारती प्रवीण पावर ?



डॉ भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य राज्य मंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं और 2019 में लोकसभा के डिंडोरी क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थी।
Advertisment




इससे पहले उन्होंने 2014 में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा के एक उम्मीदवार से हार गई। वही 2019 में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार कर दिया गया था। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गई और अपने क्षेत्र से जीत हासिल की थी औ।

Advertisment


उन्होंने 2002 में बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की डिग्री हासिल की है।

क्या है मामला ?

Advertisment


भारती पवार द्वारा राज्यसभा को सूचित किया गया था कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई थी। वही इस बात को झूठा करार देकर उन पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को उनके खिलाफ प्रिविलेज मोशन भी पेश किया है। दरअसल वेणुगोपाल ने उनसे कुछ सवाल यह थे। इसके जवाब में उन्होंने यह कहा था।

क्या है प्रिविलेज मोशन ?



संसद के सदस्य व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुछ प्रिविलेज का आनंद लेते हैं। ताकि वे अपने कार्यों को सही ढंग से कर सकें। लेकिन अगर संसद के किसी सदस्य को लगता है कि संसद में किसी व्यक्ति या पार्टी ने प्रिविलेज का अनादर किया है है। तो संसद में एक मोशन के रूप में एक नोटिस पेश किया जाता है। कानून के हिसाब से प्रिविलेज का उल्लंघन करने पर दंड दिया जाता है।
न्यूज़
Advertisment