हर कोई महिलाओं को उनकी Duties याद क्यों दिलाता है?

महिलाओं की लाइफ कभी भी आसान नहीं होती। उन्हें हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है। उनके फैसले और चॉइस पर कब उंगली उठा दी जाए यह उन्हें भी नहीं पता। एक महिला बहुत बहुत कठिन जिंदगी जीती है, जन्म से उनके संघर्षों की शुरुआत हो जाती है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
women (Pinterest)

Why Everyone Reminds Women To Their Duties (Image Credit: Pinterest)

Why Everyone Reminds Women To Their Duties: महिलाओं की लाइफ कभी भी आसान नहीं होती। उन्हें हर कदम पर संघर्ष करना पड़ता है। उनके फैसले और चॉइस पर कब उंगली उठा दी जाए यह उन्हें भी नहीं पता। एक महिला बहुत कठिन जिंदगी जीती है, जन्म से उनके संघर्षों की शुरुआत हो जाती है और कोई उन्हें समझता। घर में छोटी-छोटी चीजों से फर्क शुरू हो जाता है और कब यह बड़ी चीजों में बदल जाता है यह कई बार हमें महिला को खुद भी मालूम नहीं पड़ता। हम छोटी-छोटी चीजों पर इतना ध्यान नहीं देते। 

Advertisment

लड़का और लड़की में फर्क की शुरुआत बिल्कुल छोटे स्तर से शुरू होती है और फिर बड़े लेवल पर पहुँच जाती है। अब यह फर्क इतना बड़ा हो चुका है कि हम इसे मिटा नहीं सकते या शायद इसे मिटने में कई साल लग जाएगे। जब कोई महिला छोटी-छोटी चीजों का विरोध करती है उसे ऐसे समझा जाता है कि यह पागल है, इसके दिमाग में यह सब बातें चलती रहती है या यह लोगों की दुश्मन है। ऐसा नहीं है, उसे आपसे या सामने वाले व्यक्ति से कोई समस्या नहीं है बल्कि उसे समस्या आपके रवैये के साथ है जो आप उनके साथ करते हैं।

हर कोई महिलाओं को उनकी Duties याद क्यों दिलाता है?

महिलाओं को हर समय उनकी ड्यूटीज के बारे में याद दिलाया जाता है। क्या सभी ड्यूटीज महिलाओं की है? क्या मर्दों का इस दुनिया में कोई रोल नहीं है? घर की इज्जत से लेकर घर के कामों तक, हर काम एक महिला की जिम्मेदार बना दिया जाता है। अब तो महिलाओं ने कमाना भी शुरू कर दिया है। आज की नारी दोनों काम करती है।  घर पर महिला को उसके काम बताये ही जाते हैं लेकिन समाज भी इसमें पीछे नहीं। आसपास के लोग औरत को उसकी जिम्मेदारी बताने में लगे हुए हैं लेकिन उन्होंने कभी औरत को यह नहीं पूछा कि वह कैसा महसूस कर रही है, उसके ऊपर क्या बीत रही है, उसे किसी सहारे की जरूरत तो नहीं है?

अगर औरत अपनी मर्जी का कुछ करने लग जाए तो यह हाथ से निकल गई ,अपने परिवार के बारे में नहीं सोच रही। जब लोगों को कुछ और नहीं मिलता तब लोग कपड़ों पर कमेंट करने लग जाते हैं, कपड़े कैसे पहन रही है। इसे तो अपने पति की इज्जत का ख्याल नहीं। क्या लड़की अपने लिए कुछ नहीं कर सकती? मेकअप कर लिया तो लड़के को दिखाने के लिए किया होगा। बाल खुले छोड़े हैं तो आसपास के लोगों को उकसा रही है। कपड़े छोटे पहने थे इसलिए इसके साथ रेप हुआ। रात को बाहर जा रही है तो हरासमेंट होनी ही थीं। समाज में कोई महिला को उसकी ड्यूटी बता रहा है या उसे जज कर रहा लेकिन समझ कोई नहीं रहा। 

Advertisment