Advertisment

जानिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज़िंक (zinc) फूड के फायदे

author-image
Swati Bundela
New Update
शरीर को मजबूत रखने के लिए प्रोटीन, कैल्शियम,आयरन पोषक तत्वों के अलावा ज़िंक की भी उतनी ही जरूरत पड़ती है। ज़िंक युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कई बीमारियां घर बैठे दूर हो सकती हैं। जैसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है,सर्दी जुखाम, फ्लू दूर हो जाती हैं। महिलाओं को 8 मिलीग्राम और पुरुषों को 11 मिलीग्राम शरीर में जिंक की जरूरत होती हैं। हालांकि ज्यादातर फूड में जिंक नहीं पाए जाते हैं। जानिए
Advertisment
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंक फूड के फायदे

इन खाद्य पदार्थों में पाया जाता है जिंक

Advertisment


1. मूंगफली खाएं



2. सफ़ेद छोले खाएं
Advertisment




3. तरबूज के बीज का सेवन करें

Advertisment


4. दही, काजू खाएं



5. फलियां, चना, मसूर का सेवन करें
Advertisment


ज़िंक फूड के फायदे -



Advertisment

1. घाव भरने में कारगर



हाथ या पैर में अचानक से चोट लगने पर ज़िंक घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। वहीं हमारे त्वचा में 5% ज़िंक मौजूद होता है। हॉस्पिटल में और डॉक्टर भी चोट या हाथ जल जाने पर जिंक का इस्तेमाल कर ठीक करते हैं।

Advertisment

2. इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है



कोरोनावायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत रखना काफी जरूरी है। वहीं इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि ज़िंक का सेवन करें। वही यह इंफेक्शन के जोखिम को भी कम कर देता है।

3. प्रदाह(inflammation) को कम करता है



जिंक ऑक्सीडेटिव तनाव को और प्रदाह को कम करने में मदद करता है। जिसके कारण डायबिटीज, हार्ट डिजीज, कैंसर डिप्रेशन, जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। वही हमारे अंदर ऊर्जा आती है और मूड भी बेहतर होता है।

4. आंखों के लिए लाभदायक है



फोन, लैपटॉप, टीवी का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण आजकल लोग आंखों के समस्याओं से परेशान रहते हैं। जैसे की आंखों में जलन, साफ नहीं देखना, दर्द करना और आदि। ऐसे में जिंक का सेवन करने से ऐसी परेशानियां को दूर करने में मदद मिलती हैं।
सेहत ज़िंक फूड के फायदे
Advertisment