Movies: बॉलीवुड फिल्में जो मिसौजिनिस्टिक व्यवहार को बढ़ावा देती हैं

बॉलीवुड फिल्मों में मिसौजिनिस्टिक व्यवहार का चित्रण कई प्रकार से किया जाता है। महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार, बदतमीजी, स्वतंत्रता को सीमित करना और उनकी आवाज को दबाना। बॉलीवुड के कई किरदारों को इस प्रकार के अपमानजनक व्यवहार को उजागर करते दर्शाया गया है।(Image Credits: First Post)

Animal

इस फिल्म में महिलाओं को उनके शारीरिक रूप के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है। महिलाओं से बदतमीजी करना, उन्हें वस्तु के तौर पर देखना और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना। इस फिल्म ने महिलाओं के प्रति निंदनीय अपमानजनक व्यवहार को दर्शाया है। (Image Credits: IMDB)

Pyaar Ka Punchnama

फिल्म प्यार का पंचनामा महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार को एक अद्वितीय रूप से दर्शाती है। इस फिल्म में सभी पुरुष पात्र अपने व्यवहार और कथनों से यह दर्शाते नजर आते हैं कि कैसे महिलाएं केवल आपकी परेशानी का कारण हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का संबंध बनाना आपके लिए हानिकारक है।(Image Credits: Wikipedia)

Kabir Singh

फिल्म में कबीर अपने पार्टनर प्रीति को नियंत्रित करते, अपमानजनक कथनों का उपयोग और अपने अनियंत्रित क्रोध के कारण से अपनी आवाज उठाते नजर आते हैं जो मिसौजिनिस्टिक बिहेवियर को बढ़ावा देता है। (Image Credits: IMDB)

Sanju

फिल्म संजू अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। फिल्म के कई सीन्स और डायलॉग में महिलाओं के प्रति मिसौजिनिस्टिक बिहेवियर और अपमानजनक कथनों का वर्णन किया गया है। फिल्म में अपमानजनक तरीके से महिलाओं को एक वस्तु की तरह दर्शाया गया है।(Image Credits: Rotten Tomatoes)

Dabangg

फिल्म दबंग के मुख्य किरदार चुलबुल पांडे अपने व्यवहार के द्वारा टॉक्सिक मैस्क्युलिनिटी को प्रमोट करता है। फिल्म के कई डायलॉग पात्र को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दर्शाते हैं जो महिलाओं का सम्मान नहीं करते और उन्हें एक वस्तु मात्र देखते हैं।(Image Credits: Rotten Tomatoes)