बॉलीवुड की आने वाली 7 महिला प्रधान एक्शन फ़िल्में

बी-टाउन की क्वीन्स आ रही अपने पावर-पैक अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से आप सब को चौंकाने। आइए जानते है बॉलीवुड की आने वाली 7 महिला प्रधान एक्शन फ़िल्में।

Jigra

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर है। यह अक्टूबर में रिलीज होने वाली है।

Singham 3

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी उर्फ लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगी। यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।

Citadel: Honey bunny

इस सीरीज़ में सामंथा हनी के रूप में जबरदस्त एक्शन करती नज़र आएंगी। यह अमेरिकन सीरीज़ सिटाडेल की हिंदी रीमेक है जो 7 नवंबर को रिलीज़ होगी।

Gandhari

गांधारी एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें तापसी पन्नू एक उग्र और गंभीर माँ की भूमिका में हैं। रिलीज़ की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जायेगी।

Do Patti

कृति सनोन और काजोल देवगन अभिनीत, दो पत्ती अपने मुख्य किरदारों के लिए एक्शन से भरपूर दृश्यों के साथ मास्टरमाइंड की भूमिकाएं पेश करती है। इस साल रिलीज के लिए तैयार, रिलीज़ डेट्स अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Alpha

आलिया भट्ट और शरवरी वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म में सुपर एजेंट की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।

Don 3: The Chase Ends

फरहान अख्तर ने हाल ही में घोषणा की है कि कियारा आडवाणी डॉन की तीसरी फ्रेंचाइज़ में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आएगी।