बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिंगर भी हैं

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टर्स और एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक टैलेंटेड हैं और यह बात वो अलग अलग समय पर साबित भी करते हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में जो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि अच्छी सिंगर भी हैं।(Image Credit-Rediff.com)

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं जिन्होंने एक सिंगर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कुछ खुद के गाए हुए गाने रिलीज किये और कई सनी सिंगर के साथ भी कोलाबोरेट किया किया।(Image Credit-Instagram)

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर अपने एक्टिंग स्किल्स के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग में भी कदम रखा है। उन्होंने "आशिकी 2" और "एबीसीडी 2" जैसी फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।(Image Credit-Instagram)

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने "हाईवे" और "उड़ता पंजाब" जैसी फिल्मों में अपने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया है। आलिया भट्ट की एक्टिंग के साथ ही उनकी मधुर और सुरीली आवाज को लोग काफी पसंद करते हैं।(Image Credit-Missmalini)

परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म "मेरी प्यारी बिंदू" में अपनी अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया। जहां उन्होंने कुछ गाने गाये। इसके साथ परिणिति चोपड़ा अक्सर गानों को अपनी आवाज देती नज़र आती हैं वो अक्सर सोशल मिडिया पर भी सिंगिं करती हुई विडियो पोस्ट करती हैं।(Image Credit-Instagram)

श्रुति हसन

श्रुति हसन एक कुशल अभिनेत्री और सिंगर हैं। उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों में काम किया है। उन्होंने अपना खुद का म्यूजिक रिलीज किया है और कई फिल्मी गानों में अपनी आवाज दी है।(Image Credit-Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा को उनकी एक्टिंग के लिए जाना जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने एक्टिंग करियर के साथ साथ सिंगिंग को अपनाया है उन्होंने 2010 में चोरी किया रे जिया गाने को अपनी आवाज दी। (Image Credit-Instagram)

दिशा पटानी

दिशा पटानी ने अपने एक्टिंग करियर के साथ-साथ अपने सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए "अनबिलिवेबल" गाने से अपने सिंगिंग की शुरुआत से अपने फैन्स को आश्चर्यचकित कर दिया।(Image Credit-Instagram)