जानिये एक्ट्रेस Kiara Advani की 5 बेहतरीन फिल्में

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने ब्यूटीफुल फेस और बेहद खूबसूरत स्माइल के साथ अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। कियारा आडवानी ने अपने अब तक के करियर में कई सफल फ़िल्में की हैं। आइये जानते हैं उनकी ५ बेहतरीन फिल्मों के बारे में -(Image Credit-Instagram)

कबीर सिंह (2019)

इस फिल्म को कियारा आडवानी के करियर की बेहतरीन फिल्मों में जाना जाता है इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने एक्टर शाहिद कपूर के साथ काम किया है। इसमें वे प्रीती एक मेडिकल स्टूडेंट की भूमिका में नज़र आई हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वंगा हैं। (Image Credit-IMDb)

शेरशाह (2021)

इस फिल्म में कियारा आडवानी ने मेजर विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिम्पल चीमा की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में वे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नज़र आयीं हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर विष्णु वर्धन हैं। (Image Credit-Prime Videos)

एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

इस फिल्म में कियारा ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया हैं नीरज पाण्डेय ने। फिल्म में कियारा की एक्टिंग को लोगों के खूब पसंद किया। इस फिल्म में कियारा दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ नज़र आयीं हैं। (Image Credit-IMDb)

गुड न्यूज (2019)

इस फिल्म में कियारा ने एक पंजाबी लड़की मोनिका बत्रा की भूमिका निभाई है फिल्म में वे करीना कपूर, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ के साथ नज़र आयीं हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता हैं।(Image Credit-BollywoodMDB)

भूल भुलैया २ (2022)

भूल भुलैया 2 साल 2022 की हिंदी कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी ने रीत ठाकुर की भूमिका निभाई है इस फिल्म में वे एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आयीं हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर हैं अनीस बज्मी।(Image Credit-Wikipedia)