Bollywood Sisters: मिलिये बॉलीवुड की कुछ चहेती बहनों की जोड़ियों से

इंडस्ट्री में ऐसी कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं जो ना केवल अपने काम की वजह से बल्कि अपनी बहन के साथ उनके दिलचस्प रिश्ते के कारण भी पसंद की जाती हैंI यह उनका अपनी बहन के साथ प्यारा बंधन ही तो है जिससे हम उनके और भी दीवाने बन जाते हैंI (image credit: Reddit)

करिश्मा एवं करीना कपूर

दोनों ही कपूर खानदान की लाडली बेटियां हैं और दोनों ने ही बॉलीवुड में खूब नाम कमाया हैI लेकिन इसके अलावा भी यह इन दोनों की मज़बूत दौड़ ही तो है जिसके कारण यह दोनों अपने करियर में इतनी सफलता हासिल कर पाई हैंI (image credit: Tribune India)

कृति एवं नूपुर सेनन

इन दोनों का रिश्ता सबसे अनोखा है और यह अक्सर दोनों के सोशल मीडिया पर दिए गए रील्स में देखा जाता है कि किस तरह दोनों एक दूसरे की मदद करती हैं और एक दूसरे की सपोर्ट सिस्टम बनी रहती हैंI हाल ही में कृति की नई प्रोडक्शन हाउस में भी नूपुर उसका हिस्सा बनींI (image credit: Tribune India)

प्रियंका एवं परिणीति चोपड़ा

दोनों ने ही अपने बलबूते पर बॉलीवुड में कदम रखा और दोनों को ही एक दूसरे के हर छोटे-बड़े पलों में एक दूसरे का साथ निभाते हुए देखा जाता हैI प्रियंका और परिणीति ने ऑफस्क्रीन भी

आलिया एवं शाहीन भट्ट

एक बहन बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक है तो दूजी उसकी सहारा हैI आलिया जोकि अपने करियर में अभी नई ऊंचाइयों को छू रही हैं तो वही शाहीन ने अपने नए किताब को लॉन्च किया और दोनों एक दूसरे की हर कामयाबी में एक दूसरे का साथ निभाती हुई देखी जाती हैंI (image credit: Koimoi)

ताबू एवं फरहा नाज़

शायद सब को नहीं पता लेकिन ताबू की एक बड़ी बहन भी हैं जो बॉलीवुड में 80,90 दशक की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं फरहा नाज़I ताबू जो अपने करियर के शुरू से लेकर अब तक सब के दिलों में राज करती आई हैं अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी बड़ी बहन को देती I (image credit: Facebook)