Met Gala 2025: देखिये प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, कियारा आडवाणी सहित सेलेब्रिटीज के लुक्स

2025 मेट गाला में भारतीय सेलेब्रिटीज़ ने फैशन और संस्कृति का ऐसा मेल दिखाया, जिसने ग्लोबल रेड कार्पेट पर एक खास छाप छोड़ी। इस आयोजन में उनकी व्यक्तिगत शैली के साथ भारतीय विरासत और ब्लैक डैंडीज्म के तत्वों का अनूठा संगम देखने को मिला। शाहरुख खान से लेकर ईशा अंबानी तक, सभी ने अपने-अपने अंदाज़ में दर्शकों का ध्यान खींचा।

Photo Credit : Credit: kiaraaliaadvani, gauravguptaofficial/IG & vogueindia, priyankachopra/IG

कियारा आडवाणी

कियारा गौरव गुप्ता के ‘ब्रेवहार्ट्स’ कस्टम पीस में नज़र आईं। यह लुक आंद्रे लियोन टैली को ट्रिब्यूट था और कियारा के आत्मविश्वास को दर्शाता था।

Photo Credit : kiaraaliaadvani, gauravguptaofficial/IG

शाहरुख खान

भारतीय अभिनेता शाहरुख खान का परिधान सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया गया था। इसमें भारतीय परंपरा और डैंडीज्म का प्रभाव साफ दिखा। उनकी पोशाक में आधुनिकता और सांस्कृतिक गौरव का सुंदर मिश्रण था।

Photo Credit : sabyasachiofficial/IG

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने ओलिवियर रूस्टिंग द्वारा डिज़ाइन की गई बालमेन कॉउचर ड्रेस पहनी, जिसे उन्होंने बुल्गारी के शानदार गहनों से सजाया।

Photo Credit : vogueindia, priyankachopra/IG

ईशा अंबानी

ईशा ने अनामिका खन्ना का डिज़ाइन किया हुआ आउटफिट पहना जिसमें स्ट्रक्चर्ड व्हाइट कोर्सेट, ब्लैक ट्राउज़र और 20,000 घंटे की हैंड एंब्रॉयडरी वाली केप थी।

Photo Credit : vogueindia

सब्यसाची मुखर्जी

डिज़ाइनर सब्यसाची ने बताया कि उन्होंने पारंपरिक टाई की जगह भारतीय हस्तनिर्मित हार का प्रयोग किया, जो एक क्लासिक लेकिन भव्य भारतीय लुक प्रस्तुत करता है।

Photo Credit : sabyasachiofficial/IG

मनीष मल्होत्रा

डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने ब्लैक ओवरकोट श्रग और गोल्ड एम्ब्रॉयडरी के साथ एक स्टाइलिश व्हाइट शर्ट पहनकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Photo Credit : manishmalhotra05/IG

दिलजीत दोसांझ

दिलजीत ने प्रबल गुरुंग का डिज़ाइन पहना, जिसमें एक रत्न जड़ित पगड़ी और डायमंड नेकलेस शामिल था। यह लुक पटियाला के महाराजा को समर्पित था।

Photo Credit : diljitdosanjh/IG

नताशा पूनावाला

नताशा ने दो दुर्लभ गारा साड़ियों से बनी फिशटेल स्कर्ट पहनी, जो पारंपरिक भारतीय शिल्प और समकालीन फैशन का प्रतीक बनी।

Photo Credit : manishmalhotra05/IG

मोना पटेल

उद्यमी मोना पटेल थॉम ब्राउन के आउटफिट और एक रोबोटिक डॉग के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं, जिससे उनका फ्यूचरिस्टिक स्टाइल झलका।

Photo Credit : Dia Dipasupil/Getty Images and Michael Buckner/Penske Media