Mira Nair की फिल्में जो हर भारतीय को ज़रूर देखनी चाहिए

भारतीय कहानियों को दुनिया के हर कोने तक पहुँचाने वाली फिल्ममेकर, Mira Nair! जिनकी फिल्में सिर्फ सिनेमा नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और असली ज़िंदगी का आईना हैं। आइए जानते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

Photo Credit : IMDB

India Cabaret (1985 - Documentary)

मीरा नायर की यह डॉक्यूमेंट्री मुंबई के डांस बार्स में काम करने वाली महिलाओं की ज़िंदगी और समाज के दोहरे मापदंडों को उजागर करती है।

Photo Credit : IMDB

Salaam Bombay! (1988)

मीरा नायर की पहली फिल्म जिसने मुम्बई की झुग्गियों में रहने वाले बच्चों की सच्चाई को बेहद ईमानदारी से पर्दे पर लाया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए Best Foreign Film में नॉमिनेट हुई थी।

Photo Credit : IMDB

Mississippi Masala (1991)

एक भारतीय लड़की और अफ्रीकी-अमेरिकन लड़के की कहानी — प्यार, पहचान और कल्चर के बीच की जद्दोजहद। इस फिल्म ने मीरा नायर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

Photo Credit : IMDB

Kama Sutra: A Tale of Love (1996)

ऐतिहासिक ड्रामा जिसमें काम, सत्ता और कला का मिश्रण है — अपने समय की सबसे चर्चा-योग्य फिल्मों में से एक।

Photo Credit : IMDB

Monsoon Wedding (2001)

दिल्ली की एक पंजाबी वेडिंग पर बनी फिल्म, जिसमें पारिवारिक रिश्तों, इमोशंस और परंपराओं की झलक है। Venice Film Festival में Golden Lion Award जीत चुकी है।

Photo Credit : IMDB

The Namesake (2006)

झुम्पा लाहिड़ी के नॉवेल पर आधारित यह फिल्म भारतीय प्रवासियों की पहचान और संघर्ष को खूबसूरती से दिखाती है। Irfan Khan और Tabu के शानदार अभिनय ने इसे यादगार बना दिया।

Photo Credit : IMDB

Queen of Katwe (2016)

अफ्रीका की सच्ची कहानी — एक गरीब लड़की कैसे शतरंज की चैंपियन बनती है। Disney की यह फिल्म इंस्पिरेशन और एम्पावरमेंट का परफेक्ट उदाहरण है।

Photo Credit : IMDB

A Suitable Boy (2020)

विक्रम सेठ के मशहूर उपन्यास पर बनी यह सीरीज़ भारत के बदलते समाज और रिश्तों की कहानी कहती है। विजुअल्स और परफॉर्मेंस दोनों ही लाजवाब हैं।

Photo Credit : IMDB