Stars Wives: लाइम लाइट से दूर रहती हैं इन बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियां

फिल्मों की दुनिया चका चौंध भरी है। बहुत से फेमस अभिनेता और अभिनात्रियाँ हैं जो इस दुनिया का हिस्सा हैं। वहीं इनके परिवार के कुछ सदस्य हैं जो इस दुनिया से बिल्कुल दूर रहते हैं। कुछ एक्टर्स की पत्नियाँ लाइमलाइट से दूर रहती हैं। Image Credit - Google

आयुष्मान खुराना ताहिरा कश्यप

बॉलीवुड के स्टार और सिंगर आयुष्मान खुराना की वाइफ ताहिरा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। ताहिरा आयुष्मान की बचपन की फ्रेंड हैं। आयुष्मान और ताहिरा ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2008 में शादी कर ली। ताहिरा एक फिल्ममेकर होने के साथ ही एक राइटर भी हैं। Image Credit - Instagram

जॉन अब्राहम प्रिया रुंचाल

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल ने 2014 में अपने परिवार और कुछ गिने चुने खास फ्रेंड्स की मौजूदगी में यूएस में शादी कर ली। प्रिया रुंचाल एक इन्वेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। प्रिया एक प्राइवेट पर्सन हैं उन्हें कैमरे के सामने आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। Image Credit - Instagram

सोनू सूद सोनाली सूद

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सोनू सूद हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसके साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है। लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। सोनू सूद की पत्नी सोनाली खुद को मीडिया से दूर रखती हैं। सोनाली को बॉलीवुड की लाइमलाइट पसंद नहीं है। Image Credit - Instagram

इरफान खान सुतापा सिकदर

अपनी एक्टिंग के दम पर अपने फैंस के दिलों में हमेशा ज़िंदा रहने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान ख़ान की पत्नी सुतापा सिकदर खुद भी फिल्मी दुनियां से ताल्लुक रखती हैं। सुतापा खुद एक फिल्म राइटर हैं फिर भी बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया पसंद नहीं है और वह हमेशा इससे दूर रहती हैं। Image Credit - Instagram

इमरान हाशमी परवीन साहनी

बॉलीवुड में किसिंग सीन्स के लिए मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की वाइफ परवीन साहनी लाइमलाइट से बहुत दूर रहना पसंद करती हैं। परवीन साहनी एक टीचर हैं दोनों ने पूरे 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली। परवीन इमरान की स्कूल फ्रेंड और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड भी रह चुकी थीं। Image Credit - Instagram

सनी देओल पूजा देओल

बॉलीवुड को बहुत सी फिल्में देने वाले दमदार एक्टर सनी देओल हर किसी के चहीते हैं पर क्या आप उनकी पत्नी पूजा देओल को जानते हैं ? पूजा और सनी देओल की शादी 1984 में हुई थी। पूजा देओल बहुत खुबसूरत हैं। पूजा पेशे से एक राइटर हैं लेकिन उन्हें कभी कैमरे के सामने नहीं देखा गया है। Image Credit - Google

मनोज बाजपेई शबाना रज़ा

अपनी एक्टिंग के जरिए अपने किरदार में जान डाल देने वाले दमदार एक्टर मनोज बाजपेई की पत्नी बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। वैसे शाबाना ने खुद भी बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है लेकिन अब वे कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती हैं। Image Credit - Instagram