Celerity Daughters: अभिनेताओं की इन बेटियों ने अपने दम पर बनाई पहचान

कुछ फ़िल्मी सितारे दुनिया भर में अपने काम के लिए और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके कुछ बच्चों ने बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाया लेकिन कुछ ऐसी बेटियां भी हैं जिन्होंने फिल्मों से अलग अपना एक सफल करियर बनाया है। आइये जानते हैं इनके बारे में- (I.C.-Instagram)

सितारा

साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले महेश बाबू की बेटी सितारा ने हैदराबाद स्थित एक प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड पीएमजे ज्वेल्स के लिए एक मॉडल के रूप में काम किया। इसके बाद वे टाइम्स स्क्वायर के बिल बोर्ड पर नजर आईं। वे अभी मात्र 11 वर्ष की हैं। (I.C.-Instagram)

नव्या नवेली नंदा

नव्या नवेली नंदा स्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी एक बॉलीवुड के प्रसिद्ध परिवार से आने के बावजूद भी एक्टिंग में नहीं गई। उन्होंने मुंबई में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रोजेक्ट नवेली नामक एक एनजीओ बनाया जिससे वे महिलाओं की मदद करती हैं।(I.C.-Instagram)

अंशुला कपूर

अंशुला कपूर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। उन्होंने अपनी एजुकेशन कमप्लीट करने के बाद हैबिटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंटरनेशनल के फाइनेंशियल सशक्तिकरण प्रोग्राम के लिए टीम बिल्डर के रूप में काम किया।(I.C.-Instagram)

रिया कपूर

रिया कपूर जाने माने एक्टर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं उन्होंने बॉलीवुड में तो काम नही किया लेकिन वे फैशन डिजाइनर और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट हैं। वे सोनम कपूर के साथ मिलकर फैशन लाइन रिसन की मालिक भी हैं। उन्होंने कई इवेंट्स में बॉलीवुड सितारों के लिए डिजाइन किए हैं।(I.C.-Instagram)