उन महिलाओं पर एक नज़र जिन्होंने आगे बढ़कर भारत का नेतृत्व किया
भारत में कई महिलाओं ने अलग अलग क्षेत्रों की कमान अपने हाथों में ली और भारत का नेतृत्व किया और अग्रणी बनी हैं। पहली महिला प्रधानमंत्री से लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष। हम कुछ प्रमुख लोगों पर एक नज़र डालते हैं।
- भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री – श्रीमती इंदिरा गांधी।
- भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला – श्रीमती इंदिरा गांधी।
- एक भारतीय राज्य की पहली महिला गवर्नर- श्रीमती सरोजिनी नायडू।
- राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री -श्रीमती सुचेता कृपलानी।
- जम्मू और कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री- महबूबा मुफ्ती।
- देश की पहली महिला केंद्रीय मंत्री -श्रीमती राजकुमारी अमृत कौर।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष- एनी बेसेंट।
- मुख्य चुनाव आयुक्त बनने वाली पहली महिला- श्रीमती रमा देवी।
- राज्य उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होने वाली पहली महिला न्यायमूर्ति -लीला सेठ।
- सुप्रीम कोर्ट की जज नियुक्त होने वाली पहली महिला जस्टिस -एम फातिमा बीवी।
- लोकसभा अध्यक्ष नियुक्त होने वाली पहली महिला- श्रीमती मीरा कुमार।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली महिला अध्यक्ष – श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित।
- इंग्लिश चैनल तैरने वाली पहली भारतीय महिला- आरती साहा।
- ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला- कर्णम मल्लेश्वरी।
- एशियाड पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला – कमलजीत संधू।
- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला – बचेंद्री पाल
- भारत की पहली महिला राष्ट्रपति जो की जुलाई 2007 से जुलाई 2012 तक कार्यालय में रहीं: प्रतिभा पाटिल।
भारत में ऐसे बहुत सारे क्षेत्र है जिनमे महिलाओं ने अपने आपको स्थापित किया है। भारत एक परम्पराओ का देश है जहाँ लोग बहुत सारी रूढ़िवादी तर्कों से महिलाओं के लिए चुनौतियां खड़ी करते रहते है परन्तु इन महिलाओं ने सफलतापूर्वक उन चुनौतियां का डट कर सामना किया और साबित कर दिया की ऐसा कोई काम नहीं है जो भारतीय नारी न कर सकती हो । हमे इन सब पर गर्व है। हम आशा करते हैं भविष्य में ऐसी और महिलाएं आगे आएं, अपने काम में सफल हो और अन्य महिलाओं को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.