क्यों मैं बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों की प्रशंसा करती हूँ
देखा जाये तो बॉलीवुड की खबरें काफी हद तक हेडलाइंस बनातीं हैं। हमारे कुछ पसंदीदा कलाकार भी हैं, जिन्हे हम अपना आइडल मानते हैं और उनकी हर एक गतिविधि को फॉलो करते हैं। सोशल मीडिया इस प्रक्रिया में बेहद योगदान देता है। लेकिन, अगर बात हेडलाइंस की हो, तो बॉलीवुड की महिलाएं भी कम नहीं हैं। चाहे बात किसी उपलब्धि को हासिल करने की हो या कोई विवादित बयान देने की, बॉलीवुड की महिलाएं पीछे नहीं रहतीं। कुछ इसी सन्दर्भ में अगर बात की जाये, तो बी-टाउन की इन महिलाओं की मैं हमेशा प्रशंसा करती हूँ।
प्रियंका चोपड़ा
आज सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा किस ऊंचाई पर हैं, इसे किसी को बताने की जरुरत नहीं है। बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि देश-विदेश खुद उनकी सफलता का प्रमाण है। प्रियंका ने रजत शर्मा के शो “आप की अदालत” में स्वयं कहा था कि बॉलीवुड में उनका कोई गॉड फादर नहीं था। उन्होंने जो भी कामयाबी हासिल की है, वह अपने बल पर और कड़ी मेहनत की वजह से की है।
साथ ही, प्रियंका सिर्फ एक प्रसिद्ध बॉलीवुड और हॉलीवुड कलाकार नहीं हैं। वे एक बेहद प्रभावी वक्ता भी हैं। उनकी गिनती टाइम्स मैगज़ीन द्वारा, “वर्ल्डस 100 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल पीपल” में की गयी थी, जो एक देश की तरह भी हमारे लिए गर्व की बात है। प्रियंका की अपील ग्लोबल है। वे हमेशा से ही महिला सशक्तिकरण की बात करती हैं और जब सेलिब्रिटीज इन मुद्दों पर बात करते हैं, तो लोग भी उनके नक़्शे कदम पर चलने की और विचार करने की कोशिश करते हैं।
कंगना रनौत
कंगना रनौत को हम “क्वीन ऑफ़ बॉलीवुड” कहते हैं और वे इस खिताब की असल हकदार भी हैं। उनकी अदाकारी को देख कर, जैसे पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गर्व सा होता है। लेकिन कंगना का व्यक्तित्व सिर्फ अदाकारी तक सीमित नहीं है। वे काफी ऑउटस्पोकेन मानी जाती हैं और खुल कर अपनी बात मीडिया के सामने बिना किसी डर के रखती हैं। कंगना बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिस्म पर बेझिजक अपना पक्ष रखतीं हैं। उनका यही मुखर स्वाभाव उन्हें बाकी लोगों से अलग करता है।
करीना कपूर
करीना का प्रोफेशनलिज्म लेवल बेहद चौंका देने वाला है। उनके प्रोफेशनलिज्म की चर्चा तो शाहरुख़ खान जैसे बाकी बॉलीवुड के सितारे भी करते हैं। वे हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती हैं, फिर चाहे वे उनके बेटे तैमूर अली खान की बात हो या उनके करियर की। हाल ही में करीना ने अपना रेडियो शो “वाट वीमेन वांट” लांच किया है। उनकी इन गतिविधियों से ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे अपनी गति को खोना कभी नहीं चाहतीं। हाल में अपने रेडियो शो पर तैमूर की चर्चा करते हुए कहा कि क्यूंकि वे अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती थी, इसलिए उन्होंने फिलहाल एक सुपरस्टार के साथ फिल्म करने से मना कर दिया। उनकी इन बातों से दिखता है कि वे न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा हैं बल्कि एक अच्छी माँ भी हैं।
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर एक बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं। हाल ही में आयी उनकी फिल्म “वीरे दी वेडिंग” में उनके मास्टरबेशन सीन पर विवाद खड़ा हो गया, लेकिन स्वरा ने खुल कर सामने आकर अपना पक्ष रखा। उनके अनुसार हमे सेक्सुअलिटी पर बात करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। वे हमेशा अपने फैसलों के साथ खड़ी रहती हैं और यह सभी के लिए एक प्रेरणा जैसा है।
वूट पर आयी उनकी एक वेब सीरीज, “इट्स नॉट दैट सिंपल” में स्वरा काफी पुरुष कलाकारों के होते हुए भी एक लीड के रोल में हैं जो बॉलीवुड में काफी कम देखने को मिलता है। स्वरा लैंगिक समानता के मुद्दे पर भी काफी बार बात कर चुकी हैं और उनकी नयी वेब सीरीज को भी एक महिला के दृष्टिकोण से दिखाया गया है।