Advertisment

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से हम यह 10 महत्वपूर्ण बातें सीख सकते हैं

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रियंका चोपड़ा ने वर्ष 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया था। उसके बाद तो मानिये की वह सिलसिला आज तक चला आ रहा है। उनकी कहानी बॉलीवुड के लिए एक मिसाल सी बन गयी है। चाहे वह उनकी लगन और कड़ी मेहनत की बात हो, उनकी ख़ूबसूरती हो, या उनकी तेज वृत्ति हो, प्रियंका का जीवन हम सभी को कुछ नयी सीखें तो ज़रूर सिखाता है। आईये उनकी कुछ बातों पर नज़र डालते हैं।

Advertisment

खुद को सिर्फ एक आकांशा तक सीमित न करें



अभिनेत्री, गायक, और निर्माता प्रियंका ने सब कुछ किया और वो भी बेहतरीन ढंग से। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि हमारे पास लगन और सही प्रतिभा हो, तो हम एक से ज्यादा क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

Advertisment

बड़ा सोचें



प्रियंका ने कभी किसी को उन्हें यह बताने की इज़ाज़त नहीं दी की एक बॉलीवुड अभिनेत्री क्या कर सकती है। हॉलीवुड में वे क्वांटिको और बेवॉच सीरीज में लीड रोल्स में नज़र आयीं। उन्होंने हॉलीवुड की इस नयी दुनिया में उस तरह जगह बनायीं जिस तरह से किसी और भारतीय अभिनेता और अभिनेत्री ने नहीं बनायीं थी।

Advertisment

सही लोगों को चुनें



प्रियंका के पास उनकी पीआर, कास्टिंग एजेंट्स, और स्टाइलिस्ट से लेकर सभी दिग्गज लोग हैं। वे उनके साथ काम करके उनकी सफलता में अपना भरपूर योगदान देते हैं।

Advertisment

सकारात्मक सोचें



प्रियंका ने जातिवाद ट्वीट्स से लेकर उनकी निंदा करने वाले लोगों तक, सबका सामना किया है। लेकिन इन सब चीज़ों से वे और भी उभर के आयीं और उन्होंने अपनी सफलता से सबको जवाब दिया।

Advertisment

खुद को कभी न बदलें



अपने हॉलीवुड में डेब्यू के बाद भी, प्रियंका बॉलीवुड को आज भी सराहती हैं। उन्होंने कभी भी खुद को नयी इंडस्ट्री में फिट-इन करने का प्रयास नहीं किया और उन्होंने खुद को अलग ही श्रेणी में डाल रखा है।

Advertisment

परिवार सब कुछ है



प्रियंका अपने परिवार के बहुत करीब हैं और वे अपने परिवार से हर वक़्त जुडी रहती हैं। उन्होंने "डैडीस लिटिल गर्ल" का टैटू अपने स्वर्गवासी पिता की याद में बनवाया था।

Advertisment

मेहनत का कोई विकल्प नहीं है



प्रियंका के जीवन से हम सीख सकते हैं कि सफलता हमे आसानी से नहीं मिलती। लेकिन अगर हम कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करें तो हम उन सपनो को भी पूरा कर सकते हैं जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

आगे बढ़ने के लिए जोखिम उठायें



प्रियंका ने नकारात्मक किरादरों से लेकर ऎसे किरदारों को भी निभाया है, जिन्होंने हॉलीवुड में एक भारतीय कलाकार से जुडी रूढ़िवादियों को तोडा है। हमने यह सीखा है कि कभी-कभी जोखिम उठाना भी बेहतर साबित हो सकता है।

सोशल मीडिया की ताकत का इस्तमाल करें



प्रियंका अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर का इस्तमाल एक मास्टर की तरह करती हैं, जो उनकी स्टारडम और लोकप्रियता बढ़ाने में उनकी मदद करते हैं। उनके मैडोना से ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं।

अपनी वार्डरॉब का सही इस्तमाल करें



अपने रेड कारपेट लुक्स से लेकर अपनी सार्वजनिक उपस्थिति तक, प्रियंका अपने आउटफिट्स का इस्तमाल अपनी सफलता को आगे बढ़ाने के लिए करती हैं।
एंटरटेनमेंट प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया #अभिनेत्री #स्टारडम
Advertisment