Advertisment

क्या विवाह ही है आजकल की महिलाओं का मात्र उदेश्य?

author-image
Swati Bundela
New Update
समाज के निर्धारित तौर तरीकों से ये पता लगता है कि महिलाओं और लड़कियों के लिए समाज के बनाये गए नियम और कानून बिल्कुल अलग है। उनके घर लौटने के समय, कपड़े पहन ने , बात करने से लेकर उनकी अपनी इच्छाओं पर भी रोक लगा दिया जाता है। नौकरी करने से लेकर बच्चों की गिनती तक समाज के तानों से बने है। इन्हें में शादी एक काफी बड़ा विषय है। लड़के को दिए जाने वाले दहेज से लेकर लड़की की उम्र, सब समाज ने हमारे पैदा होने से पहले ही बना दिये है जिनपे कोई सवाल खड़ा करें तो उसे बाघी समझा जाता है।

Advertisment


पेहले समय में

Advertisment


पेहेले समय में तो विवाह करने का अलग ही ढंग था जहां लड़की 13 या 14 की हुई नही और उसका विवाह या तो उसके उम्र के लड़के या आधी उम्र के व्यक्ति से करवा दी जाती। इसमें लड़की की खुशी नही होती थी पर ज़बरदस्ती उसका विवाह करवा दिया जाता था। सिर्फ और सिर्फ ऊँचे खानदान की लड़कियों को आगे तक पढ़ने का मौका मिला ओर अपने पसंद की उम्र में विवाह करने को मिला जब वो स्याम तैयार थी।



Advertisment
आजकल की महिलाएं



ये समझना जरूरी है कि आजकल की महिलाओं के लिए विवाह अब एक मात्र उदेश्य नही रहा। आजकल लड़कियाँ अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ही विवाह करने का निश्चित करती है। उन्हें ये पता है कि उनके पढ़ाई के बल बूते पर उन्हें एक नौकरी मिल सकती है जिस से वो आर्थिक रूप से किसी के दबाव में नही आएंगी।
Advertisment




नौकरी करने से एक औरत के अंदर का आत्म विश्वास जाग उठाता है और वो दृढ़ निश्चय बढ़ता है एक औरत अपने सोच को आगे बढ़ा सकती है और चूंकि वो आर्थिक रूप से किसी पे निर्भर नही हैं, वो परिवार के दबाव में न आकर किसी भी उम्र में विवाह करने की आज़ादी प्राप्त करती है।

Advertisment


एक मॉडर्न औरत सबसे पहले नौकरी कर तुरंत शादी नही करना चाहती बल्कि अपनी जगह बना कर और मेहनत करके खूब कामना चाहती है ताकि वो अपने परिवार की मदद कर सके। ये सबको पता है कि भारत जैसे देश में जहाँ लड़कियों पे इतनी पाबंधी है , विवाह इस पाबंधी को और कठोर बना देता है और हर कोई उस से बचना ही चाहता है।



Advertisment
सिर्फ आर्थिक रूप से ही नही बल्कि मानसिक रूप से भी तैयार होना



एक लड़की को विवाह से पहले सिर्फ आर्थिक ही नही बालाजी मानसिक रूप से भी तैयार होना पड़ता है। कुछ औरतों के लिए इस मानसिक स्तर से तैयार होना बोहोत आवश्यक है चाहे इसके लिए वो जितना समय ले।



अंत में यही कहा जा सकता है कि शिक्षा ही एक लड़की को अपने तौर से अपनी ज़िन्दगी जीने देता है और ये की सिर्फ विवाह ही एक औरत की ज़िन्दगी का मात्र लक्ष नही होता।
इंस्पिरेशन
Advertisment