Advertisment

यह सुझाव आपको बेहतर नेतृत्व करने में मदद करेंगे

author-image
Swati Bundela
New Update
महिलाओं ने दिखा दिया है कि कैसे उनका नेतृत्व कंपनियों को आगे ले जाता है। महिलाएं अपने कार्यबल को भी साथ लेकर बढ़ती हैं। हालाँकि नेतृत्व के क्षेत्र में महिलाओं कि गिनती कम है। लेकिन वे अब नयी ऊंचाइयों को पाने के लिए बहार निकल रही हैं। बाधाओं से ऊपर आने के कुछ तरीके हैं। कुछ प्रभावी नीतियाँ जो आपके नेतृत्व को गले लगाने में मदद करेंगी।

Advertisment

नेतृत्व का कोई लिंग नहीं होता



सेक्सिस्म और पितृसत्तात्मकता की वजह से लगता है की एक नेता आदमी की तरह होता है। यह सबसे गलत धारणा है। एक नेता कार्यस्थल के नेतृत्व के लिए होता है। लिंग से इसका कोई मतलब नहीं है। वीमेन राइटर्स फेस्ट में लेखिका सोनू भसीन ने नेतृत्व पर बात की।

Advertisment

सुर्ख़ियों में आने से न डरें 



यह डर लोगों को बाहर आने से रोकता है। लेकिन, महिलाओं में इसे संभालने की शक्ति होती है। यह असहमति व निराशा ला साकता है। लेकिन महिलाओं को खुद को दूसरों के सामने स्वीकार करना चाहिए।

Advertisment

अक्सर बोलिये



अपने हक़ के लिए खड़ा होना और अपनी ज़रूरतों के लिए पूछना पहला कदम है। जो आपसे आगे हैं, उनसे सीखिए। अगर आप खुद के लिए नहीं खड़ी होंगी, तो आप हमेशा एक "ना" सुनेंगी।

Advertisment

साहस दिखाइए 



खुद को स्वीकार करके साहस दिखाना और अपनी तरफ से सही काम करना जरुरी है। यह आपको दूसरों के सामने उदाहरण बना देगा। साथ ही दूसरे लोग भी अपनी क्षमता और कौशल को पहचानेंगे।

Advertisment


अनुरंजिता कुमार आरबीइस में मानव संसाधन की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनके अनुसार हर महिला एक नेता है। "मेरी नौकरानी के तीन बच्चे हैं और वह बहुत मेहनत करती है। इसलिए मेरी नज़र में वह एक नेता है"।

अपनी क्षमता को बढ़ाएं 

Advertisment


एक महिला नेता की तरह आपके पास यह अधिकार है कि आप अन्य महिलाओं की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे लाएं। अपना ध्यान उन कहानियों में लगाएं जो अन्य महिलाओं को प्रेरित करती हैं।

महिलाएं खुद पर निश्चित रूप से शक करती हैं। लेकिन इससे ख़त्म करने के लिए खुद पर और अपनी क्षमता विश्वास करना ज़रूरी है।

Advertisment


पुष्टि के लिए मत देखिये 



दूसरों से इस बात की मान्यता मत लीजिए। एहसास करें कि आप जो हैं, अच्छे हैं। स्वस्थ आलोचना नेतृत्व के लिए अच्छी होती है।



गिन्नी रोमेटी कहती हैं - "किसी भी नेता की सबसे ज़रूरी बात यह होती है कि उससे किसी दूसरे को उसे परिभाषित करने का मौका नहीं देना चाहिए। मैं खुद को किसी कंपनी का सीईओ नहीं बल्कि एक महान संसथान का भण्डार समझती हूँ

"।

महसूस करें की आप अच्छी हैं 



गलत विचारों को अपने पास न आने दें। आत्म-पुष्टि के लिए काम करें। अंत में यह आपका करियर है और इसे संभालना आपके हाथों में है। यह सिद्द है की महिलाओं में बहुत भावनात्मक बुद्धिमता होती है जो नेतृत्व के लिए काफी ज़रूरी है। इसलिए अपने काम करने के तरीकों को सराहें।

कभी न हिचकें 



अगर आपको कोई फीडबैक देना है, तो हिचकिचाने की ज़रूरत नहीं है। सच चाहें कितना भी मुश्किल हो, लेकिन अपनी राय में ईमानदार रहें। बातचीत सीधे तरह से करें और दूसरों के विचार भी समझें।



बैंकर और कॉर्पोरेट लीडर शिंजिनी कुमार का मानना है कि महिलाऐं ज्यादा से ज्यादा रोल मॉडल्स बनातीं हैं।

रणनीतिक सोच पर ध्यान दें 



अच्छा नेता बनने के लिए रणनीतिक सोच पर ध्यान देना ज़रूरी है। रणनीति हमें समस्याओं को पहचानने और उन्हें ख़तम करने में मदद करती है। महिलाओं के अंदर लम्बी योजनाएं बनाने की शक्ति होती है। साथ ही, उन्हें बिज़नेस के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने की कोशिश करनी चाहिए।



शीदपीपल.टीवी की संस्थापक शैली चोपड़ा ने कहा कि - "यह विचार नेतृत्व को आदर्श बनाने के स्थान पर सामान्य बनाने के लिए होना चाहिए"। महिलाएं खुद पर निश्चित रूप से शक करती हैं। लेकिन इससे ख़त्म करने के लिए खुद पर और अपनी क्षमता विश्वास करना ज़रूरी है।



पढ़िए: महिलाओं के लिये मार्केटिंग: कंपनियां कैसे पहुंच रही है महिलाओं तक



यह इंटरव्यू पहले भावना बिष्ट ने अंग्रेजी में लिया था 



 
सेहत महिला महिला एन्त्रेप्रेंयूर्स #WomenWritersFest #प्रभावी नीतियाँ नेतृत्व
Advertisment