Advertisment

5 अभिनेत्रियां जिन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2018 में की

author-image
Swati Bundela
New Update
प्रत्येक वर्ष अनेक महिलाएं अभिनेत्री बनने का सपना साकार करने बॉलीवुड आती हैं. कुछ सफल होती हैं और कुछ को निराशा का सामना करना पड़ता है. जानिए २०१८ में किन अभिनेत्रियों ने अपनी पहली फिल्मों के द्वारा लोगों के दिलों में अपनी जगह बनायीं.

Advertisment




  1. जाह्नवी कपूर







जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर  की बेटी है।उन्होंने साल 2018 में अपनी माँ श्रीदेवी को खोने के बाद अप्रैल में फिल्म धड़क के ज़रिये बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा। धड़क में वह ईशान खट्टर के साथ मुख्या भूमिका में दिखी जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली।

Advertisment




  1. सारा अली खान







सारा अली खान अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्र अमृता सिंह की बेटी है। उन्होंने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा जिसमे वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ मुख्य  भूमिका में नज़र आ रही है । 2018 में उनकी एक और फिल्म सिम्बा भी आ रही है जिसमे वह बड़े परदे पर रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी है और करन जोहर उसके निर्माता है।

Advertisment




  1. वरीना हुसैन







वरना हुसैन हमेशा से एक सफल अभिनेत्री और मॉडल बनना चाहती थी। अपने सपने को पूरा करने के लिए, उन्होंने न्यूयॉर्क में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया। अपना अध्ययन पूरा करने के बाद, उन्होंने कुछ छोटे संगीत वीडियो के माध्यम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में, 2018 में, उन्हें सलमान खान द्वारा निर्मित एक भारतीय फिल्म लवयात्री में काम करने का मौका मिला। आयुष शर्मा, जिन्होंने  सलमान की बहन अर्पिता खान से शादी की हैं, उनके साथ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisment




  1. बिनीता संधू







बिनीता संधू लंदन से आई है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत डबलमिंट च्युइंग गम की ऐड से की थी जहाँ उनकी मुलाकात फिल्म लेखक जूही चतुर्वेदी से हुई जिन्होंने विक्की डोनर और पीकू जैसी फिल्मे लिखी हैं और वहीँ उन्होंने बिनीता को उनकी आने वाली फलम अक्टूबर के लिए चुना।





  1. मौनी रॉय







मौनी रॉय टीवी की एक बहुत ही मशहूर कलाकार है जिन्होंने टीवी के बहुत सारे सीरियलों में काम किया है , उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2018 में फिल्म गोल्ड से की जिसमे अक्षय कुमार उनके साथ मुख्य भुमका में नज़र आये।
एंटरटेनमेंट
Advertisment