Advertisment

5 फिल्में जो आपको अपनी सहेलियों के साथ देखनी चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update
लड़कियों की दोस्ती लड़कों की दोस्ती से काफी गहरी होती है। इसका कारण यह है कि लड़कियाँ एक दूसरे को सपोर्ट करती हैं, अलग-अलग चीजों के बारे में बात करती हैं।और जितना एक लड़की दूसरी लड़की को समझ सकती है उतना शायद एक लड़का कभी किसी लड़की को नहीं समझ सकता। सिर्फ यही नहीं, हम सभी जानते हैं कि हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जो जितना हो सके लड़कियों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है। जब लड़कियां अपने लिए स्टैंड लें, उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करती है। ऐसे में दोस्ती ही हमें स्ट्रांग बनाती है।
Advertisment




अब अपने गर्ल गैंग के साथ हम बहुत कुछ करते हैं, फिर चाहे वह मूवी देखना हो, चाहे शॉपिंग करना हो, चाहे खाना खाना हो या फिर चाहे बातें करनी हो। अरे, मूवी से याद आया, क्या आपने नीचे दी गई मूवीस अपने गर्ल गैंग के साथ देखी हैं? अगर नहीं, तो इंतजार किस बात का है?
Advertisment




यह मूवीस तो आपको अपने गर्ल गैंग के साथ जरूर देखनी चाहिए:
Advertisment




  1. वीरे दी वेडिंग: सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर व शिखा तलसानिया द्वारा की गई यह मूवी एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। यह समाज के मिसकनसेप्शन को तोड़कर 'फीमेल मास्टरबेशन' जैसे विषयों पर रोशनी डालती है। यह मूवी फीमेल फ्रेंडशिप को सेलिब्रेट करती है।


  2. क्वीन : कंगना रनौत की मूवी कवीन भी एक कॉमेडी मूवी है। यह मूवी रानी के बारे में है जो कि शादी के 1 दिन पहले ही रिजेक्ट हो जाती है। रानी फिर हनीमून पर अकेले जाती है। वह उस जर्नी के दौरान नए दोस्त बनाती है और दिल्ली के बाहर एक बिल्कुल नई दुनिया ढूंढती है, जिससे वह बाद में काफी कॉन्फिडेंट बन जाती है।


  3. ऐंग्री इंडियन गौडैस: 2015 में रिलीज हुई यह मूवी बॉलीवुड की पहली मूवी है जो लड़कियों की दोस्ती दर्शाती है। यह मूवी अलग-अलग तरह की फीमेल फ्रेंडशिप दिखाती है. 


  4. सेक्स ऐंड द सिटी: यह मूवी सेक्स ऐंड द सिटी सीरीज के बाद रिलीज हुई थी। मूवी में कैरी, समांथा, मीरांडा व चारलट की जिंदगी में उतार-चढ़ाव होते हैं। यह फिल्म यह भी बताती है कि कैसे वीमेन दूसरी वीमेन को सपोर्ट करती हैं. 


  5. लीगली ब्लौंड: यह कहानी ऐली के बारे में है जिसका बॉयफ्रेंड उसे किसी और लड़की के लिए छोड़ देता है। वह उसे सबक सिखाने का तय करती है और ऐसा करते-करते वह एक सैल्फ सफ्फीशैंट महिला बन जाती है।




(यह आर्टिकल महक द्वारा लिखा गया है)
एंटरटेनमेंट
Advertisment